'माई खत्म तो पवन खत्म', 'भोजपुरी बवाल' में मां के पैर दबाते हुए रो पड़े 'पावर स्टार', हालत देख नहीं रुके आंसू

Newspoint
भोजपुरी का पहला रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, पर इसके छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। पवन सिंह से लेकर निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे सितारे इस शो में नजर आएंगे, जिसके दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। 'भोजपुरी बवाल' में ये सितारे अपनी निजी जिंदगी के कई खुलासे करेंगे और उन्हें करीब से जानने का भी मौका मिलेगा। इस बीच एक प्रोमो आया है, जिसमें पवन सिंह अपनी मां के सामने भावुक हो जाते हैं और कहते हैं कि जिस दिन माई खत्म, उस दिन पवन खत्म।
Hero Image