लिपस्टिक सही से लगानी नहीं आती क्या? यहां सीखें कैसे होठों के आकार, टेक्सचर के हिसाब से लगाएं इसे

Newspoint
लिपस्टिक मेकअप का एक अहम हिस्सा होती है। अगर यह गड़बड़ हो जाए तो पूरा लुक ही बदल जाता है। लिपस्टिक लगाते तो सब हैं लेकिन हर कोई परफेक्ट तरीके से शेप नहीं दे पाता। बहुत से लोगों को समझ नहीं आता कि पतले होठों पर कैसे लिपस्टिक लगाएं कि वह फुलर नजर आएं। वहीं कई बार होंठ इतने ज्यादा मोटे होते हैं कि उन पर लिपस्टिक लगाने में सावधान बरतनी होती है।

यहां वह सभी तरीके जानें जो आपको सही शेप में ऐसी लिपस्टिक लगाना सिखाएंगे जिससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रह पाएगी। इसके साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि लिपस्टिक को लीक प्रूफ कैसे बनाएं और अगर होंठ रूखे हैं या पिगमेंटेड हैं तो किस तरह से लिपस्टिक लगाने में आपको परफेक्ट लुक मिल सकेगा।
Hero Image

लिपस्टिक लगाने से पहले करें तैयारीलिपस्टिक को सीधे होठों पर नहीं लगाना चाहिए। उससे पहले जरूरी है होठों की तैयारी करना। अगर आपके होंठ रूखे हैं तो उन्हें कुछ देर पहले ही लिप बाम लगा लें ताकि उन्हें नरम होने का समय मिल जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि ऐसे होंठों पर मैट लिपस्टिक नहीं लगानी होती है।

अगर होंठों से पपड़ी आ रही है तो पहले उन्हें लिप स्क्रबर से स्क्रब करें, उसके बाद लिप बाम लगाएं। अगर आपके लिप्स पिगमेंटेड हैं या डार्क हो जाते हैं तो आप एसपीएफ वाला लिप बाम भी लगा सकती हैं। लिप बाम को अपना काम करने का पूरा समय दें। बाम को कुछ देर बाद लगा रखने के बाद टिशू से पाेंछ दें।

इसके बाद होठाें पर फाउंडेशन की एक पतली लेयर लगाकर उसे ब्लेंड करें। ऐसा करने से लिपस्टिक का रंग उभरकर आता है।

इन टिप्स को फॉलो करें
  • लिपस्टिक लगाने से पहले बेस बनाएं।
  • लिपलाइनर से सबसे पहले लिप आर्च को शेप दें और उसे बाकी होंठ से जोड़ें। ये शेप आप तीखा नहीं घुमावदार दें तो बेहतर रहेगा। हां अगर चेहरा बहुत ज्यादा गोल है तो लिप आर्च को तीखा रखा जा सकता है।
  • नीचे के होंठों पर लिपलाइनर बाहरी कॉर्नर पर लिपलाइन से थोड़ा अंदर की तरफ लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक इस जगह पर असंतुलित शेप में नहीं होती।
  • लिपस्टिक को होठों पर बाहर से अंदर की तरफ लगाएं, दोनों तरफ से अपने लिप ब्रश को बाहरी कॉर्नर से आर्च की तरफ भीतर ले जाएं। आर्च पर ब्रश से हल्की गोलाई देते हुए शेप को पूरा करें।
  • देखें कि दोनों आर्च बराबर हैं या नहीं।
  • लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाना है तो उंगली में थोड़ा ट्रांस्ल्यूसेंट पाउडर या बेबी पाउडर लेकर लिपस्टिक पर हल्के हाथों से लगाएं और वाइप कर दें। इससे लिपस्टिक लीक प्रूफ भी बन जाती है।
  • अगर आपकी लिपस्टिक बहुत ज्यादा ट्रांस्फर होती है तो उसे लगाने के बाद होठों पर एक टिशू रखें और उससे डैब करते हुए एक्स्ट्रा लिपस्टिक को टिशू में ट्रांस्फर कर लें और फिर टिशू के ऊपर से अच्छी तरह पाउडर लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक ट्रांस्फर प्रूफ बन जाती है और बहुत ज्यादा मैट भी नहीं होती।
Newspoint
पतले होंठों पर ऐसे लगाएं लिपस्टिकअगर आपके होंठ पतले हैं और आप उन्हें थोड़ा भरा हुआ दिखाना चाहती हैं तो लिप लाइनर आपकी मदद कर सकता है।

होंठों की नेचुरल लाइन से थोड़ा सा ऊपर की तरफ लिपलाइनर से शेप दें। ध्यान दें आपको पूरे होठों पर ऐसा नहीं करना है। बल्कि बाहर बहुत ज्यादा लाइन खींचने की बजाय केवल उन हिस्सों पर हल्का सा ओवरलाइन करें जहां आपको होंठों को थोड़ा भरा हुआ दिखाना है। खासतौर पर ऊपरी होंठ के बीच वाले हिस्से और नीचे के होंठ के बीच में हल्का सा फर्क काफी हो सकता है।

इसके बाद उसी शेड के लिप लाइनर से होंठों को हल्का भरें और फिर लिपस्टिक लगाएं। कोशिश करें कि लिप लाइनर लिपस्टिक से गहरे रंग का हो। इसके बाद एक सूखे बिना प्रोडक्ट वाले ब्रश से लिप लाइनर को अंदर की तरफ लिपस्टिक के साथ ब्लेंड करें। लिपस्टिक न्यड शेड में चुनना ज्यादा बेहतर रहता है।

लिप लाइनर लिपस्टिक के साथ अंदर की तरफ ब्लेंड करने से हाेंठ थोड़ा भरे हुए लगते हैं। इसके बाद नीचे के होंठ पर थोड़ा सा हाईलाइटर लगाने से होंठ और भी फुलर नजर आने लगते हैं। हाईलाइटर की मात्रा बेहद संतुलित रखें और उसे बाहर की तरफ न आने दें।



बहुत बड़े होठों पर यूं लगाएं लिपस्टिकअगर बहुत बड़े होंठ हैं तो उन्हें छिपाया नहीं जा सकता। आपको उन्हें बस सावधानी से शेप देना होगा ताकि वह बहुत ज्यादा उभरे हुए न लगें।

आपको ऐसे में लिपलाइनर को होठों की नेचुरल लाइन के भीरत ही रखना होगा। इसे नेचुरल लाइन से मिलाते हुए अंदर की तरफ लगाएं ताकि लाइनर होठों का बड़ा आकार न बनाने पाए।

अगर आप होंठों को थोड़ा कम उभरा हुआ दिखाना चाहती हैं तो बहुत ज्यादा चमकदार, ग्लॉस, हाईलाइटर से बचें और बेहद हल्के रंग की लिपस्टिक की बजाय मीडियम या डीप शेड चुन सकती हैं।

टेक्सचर वाले होंठों पर मैट लिपस्टिक कैसे लगाएं?अगर होंठों पर लाइंस या टेक्सचर ज्यादा है तो ड्राय या मैट लिपस्टिक लगाने से बचें। इससे टेक्सचर और नजर आने लगता है। आपको पहले होंठों को लिपबाम लगाना होगा। बाम को वाइप करने के बाद लिपस्टिक की पतली लेयर ही लगाएं। साथ ही लिपस्टक की दूसरी लेयर तब ही लगाएं जब जरूरत हो।

टेक्सचर वाले होंठों पर लिपस्टिक को बार-बार रगड़कर लगाने से बचें। इससे कलर लाइंस में ज्यादा जमा हो सकता है। एसी लिपस्टिक लें जो आसानी से ग्लाइड हो जाए। अगर लिक्वेड लिपस्टिक इस्तेमाल करना चाहती हैं तो ध्यान रखें लिपस्टिक सूखने के बाद बहुत ड्राय महसूस न कराए। आप सैटिन, सॉफ्ट मैज जैसी लिपस्टिक ले सकती हैं।

पिगमेंटेड होंठों पर लिपस्टिक का रंग क्यों बदल जाता है?अगर आप नेचुरल रंग के होंठों पर लिपस्टिक लगाती हैं तो वह लगभग अपने रंग में ही नजर आती है। लेकिन पिग्मेंटेड होंठों के साथ ऐसा नहीं होता। कई बार पिग्मेंटेड होठों पर लिपस्टिक का शेड अलग ही नजर आता है।

ऐसे में मेकअप के दौरान बेस कंसीलर का दें। अगर पूरा मेकअप नहीं कर रही हैं तो एक न्यूड शेड की लिपस्टिक पहले लगाएं। इसकी बहुत पतली लेयर ही लगाएं, ज्यादा लेयरिंग से लिपस्टिक पैची हो जाती है। ये आपको लाइनर लगाने के बाद करना होगा। न्यूड शेड वाली यह लिपस्टिक लिक्वेड होनी चाहिए।

इसके पूरी तरह सूख जाने का इंतजार करें। लिपस्टिक सूखने के बाद अब अपने मन का कलर इसके ऊपर लगाएं। इससे आपको लिपस्टिक का मनचाहा रंग को मिलेगा ही, साथ ही आपकी लिपस्टिक लाॅन्ग लास्टिंग भी हो जाएगी।

यानी लिपस्टिक लगाने का कोई एक तरीका हर किसी के लिए सही नहीं होता। अपने होंठों की शेप और कंडीशन को समझें और फिर उसी हिसाब से लिप लाइनर, लिपस्टिक और फिनिश चुनें। सही तकनीक के साथ वही लिपस्टिक आपके होंठों को ज्यादा सधे हुए और खूबसूरत दिखा सकती है।