₹9 लाख है कमरे में एक रात बिताने का किराया, जहां ठहरीं आलिया भट्ट, देखें रॉयल डिजाइन और जानें 'आर्ट डेको' की खासियत

Newspoint
Newspoint
आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी चमक बिखेर रही हैं, लेकिन उनके साथ ही उनका आलीशान होटल रूम भी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल मार्टिनेज के इस कमरे का एक रात का किराया लगभग 9 लाख रुपये है। जो अपनी खास 'आर्ट डेको' सजावट के लिए मशहूर हो रहा है। इस स्टाइल की सबसे बड़ी खूबी है कि यह कम चीजों में भी घर को महल जैसा लुक देता है।

सुइट के अंदर सफेद और क्रीम रंगों का इस्तेमाल हुआ है, जो कमरे को बड़ा और शांत दिखाते हैं। वहीं नीले रंग के पर्दे और सुनहरे सजावटी सामान इसे एक शाही टच देते हैं। अगर आप होम डेकोर के शौकीन हैं, तो आलिया के इस कमरे की बारीकियों से इंस्प्रेशन लेकर आप अपने सिंपल से घर को भी एक रॉयल और स्टाइलिश न्यू लुक दे सकते हैं।
Newspoint
Hero Image
होटल मार्टिनेज सुइट का इंटीरियर क्लासिक फ्रेंच एलिगेंस और आर्ट डेको स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसे कमरे को सादगी और रॉयल्टी के साथ डिजाइन किया गया है। कमरे की दीवारों और फर्नीचर में सफेद और आइवरी रंगों का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे काफी खुला और हवादार दिखाता है। खिड़कियों पर लगे नीले रंग के लंबे पर्दे राजसी लुक दे रहे हैं।
Newspoint
आलिया भट्ट के कमरे में रखा विंगबैक स्टाइल सोफा लग्जरी और आराम दोनों के लिए है। इसका हल्का नीला रंग और मखमली फिनिश कमरे के शांत माहौल को और भी खूबसूरत बनाता है। सोफे के पास रखा मॉडर्न फ्लोर लैंप और बगल में लगी बड़ी कांच की खिड़की इसे एक परफेक्ट रीडिंग कॉर्नर या फोटोशूट स्पॉट बनाती है।
Newspoint
बेडरूम का मेन अट्रैक्शन मिनिमलिस्टिक और एलिगेंट बेड है। बेड के हेडबोर्ड को दीवारों के रंग से मिलता-जुलता सफेद रखा गया है। बिस्तर पर बिछी प्रीमियम वाइट लिनेन और उस पर रखे हल्के हरे या मिंट शेड के कुशन डेकोर में एक सॉफ्ट कलर पैलेट जोड़ते हैं। बेड के दोनों ओर रखे स्लीक साइड टेबल और उन पर लगे क्लासिक वाइट लैंप कमरे की 'आर्ट डेको' थीम को पूरा करते हैं।
Newspoint
कमरे की दीवारें म्यूटेड आइवरी और सॉफ्ट बेज टोन में हैं, जो पूरे स्पेस को एक शांत और क्लासी लुक देती हैं। दीवार पर लगी एक मोनोक्रोम आर्ट फ्रेम कमरे के 'आर्ट डेको' थीम को और भी मजबूती देती है, जिससे कोना किसी गैलरी जैसा अहसास कराता है। कमरे में बड़े शीशों का चतुराई से इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल रोशनी को रिफलेक्ट करते हैं बल्कि कमरे को और भी बड़ा दिखाते हैं।
Newspoint
आलिया भट्ट के सुइट की बालकनी इस पूरे कमरे का सबसे अट्रैक्टिव हिस्सा है। इसकी लोहे की नक्काशीदार रेलिंग पर किया गया ब्लू और गोल्डन वर्क इसे विंटेज और क्लासिक लुक देता है। बालकनी से दिखने वाला कान्स की खाड़ी का 180-डिग्री नजारा और फ्रेंच रिविएरा की धूप इस जगह को शानदार बनाती है।
Newspoint
'आर्ट डेको' सजावट का एक ऐसा स्टाइल है जो देखने में बहुत आलीशान और फिल्मी लगता है। इसे आप 'पुराने जमाने की रॉयल्टी और नए जमाने के फैशन' का कॉम्बिनेशन कह सकते हैं। इसकी खास पहचान है, दीवारों या फर्नीचर पर बनी सीधी लाइनें और तिकोन जैसे डिजाइन, सुनहरे या चमकीले रंगों का इस्तेमाल और बड़े-बड़े शीशे। इसमें मखमल के कपड़े और संगमरमर जैसी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल होता है ताकि कमरा किसी महल जैसा चमक उठे। आसान शब्दों में, यह कम सामान के साथ भी घर को लग्जरी लुक देने का तरीका है।
Newspoint
कलर पैलेट- सादगी और रॉयल्टी के लिए दीवारों पर सफेद, क्रीम या आइवरी कलर का सिलेक्शन करें। स्टेटमेंट कर्टन्स- कमरे को लग्जरी लुक देने के लिए पेस्टल ब्लू या न्यूट्रल शेड के लंबे और भारी पर्दों का इस्तेमाल करें। मिरर मैजिक- बड़े शीशे लगाएं, इससे कमरा बड़ा और ज्यादा रोशनी वाला दिखेगा। लाइटिंग- एक कोने में मॉडर्न 'फ्लोर लैंप' रखकर उसे रीडिंग कॉर्नर बनाएं। सॉफ्ट फर्नीचर- मखमली सोफे और हल्के रंगों के कुशन से सोफे को आरामदायक और क्लासी लुक दें। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।