सुहागिनों के पैरों में खूब जचेंगी ये ट्रेंडी बिछिया, पैरों की खूबसूरती कर देंगी डबल, रोज पहनने के लिए परफेक्ट

Newspoint
Newspoint
​शादीशुदा महिलाओं के सोलह श्रृंगार में बिछिया का खास महत्व है। तभी तो हर तीज- त्योहार पर महिलाएं नई चांदी की बिछिया खरीदती हैं और अब फेस्टिव सीजन आने भी वाला है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप न सिर्फ खास मौके पर पहन अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, बल्कि ये डेली वेअर के लिए भी परफेक्ट रहेंगे।

शादी के बाद बिछिया महिलाओं के पैरों में हमेशा रहती हैं, इसलिए ऐसे डिजाइन चुने जाते हैं, जो अच्छे लगने के साथ ही आरामदायक भी रहे। ऐसे में लेटेस्ट डिजाइन वाली ये बिछिया आपको स्टाइल के साथ कंफर्ट देंगी, तो मॉडर्न लुक्स के साथ भी सुंदर लगेंगी। आप इनसे आइडिया लेकर खरीदारी कर सकती हैं।
Newspoint
Hero Image
प्लेन बैंड वाली बिछिया के बजाए अगर आप कंफी और स्टाइलिश डिजाइन चाहती हैं, तो ये बढ़िया रहेगा। इसमें दोनों ओर तीन- तीन स्टोन वाला डिजाइन दिया, जो सिंपल होने के बावजूद बेहद सुंदर दिख रहा है और डेली वेअर के लिए बेस्ट रहेगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @v_one_jewellery)
Newspoint
वर्किंग वुमन अक्सर सिंपल डिजाइन वाली बिछिया पहनना पसंद करती हैं, जो बिना किसी चुभन के हर तरह के फुटवियर के साथ आसानी से कैरी की जा सके। ऐसी महिलाओं के लिए ऑक्सीडाइज्ड बैंड वाली ये बिछिया परफेक्ट रहेंगी, जो कभी बोर नहीं करती और सुंदर भी दिखती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @925sterling.silver.jewellery)
Newspoint
अब अगर आपको ट्रेंडी डिजाइन पहनना पसंद है, तो इस तरह का फ्लोरल बिछिया परफेक्ट रहेगा। जिसमें तीन पत्तियां दी और नीचे पिंक कलर का स्टोन लटका है। इसे भी आसानी से किसी भी अटायर के साथ रोजाना पहना जा सकता है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @mm_silvernepal)
Newspoint
इस तरह की कलरफुल डिटेलिंग वाली बिछिया भी काफी स्टनिंग लगती हैं। जिन्हें खास मौके के साथ ही डेली भी पहना जा सकता है। जिसमें कमल के फूल के मैचिंग पिंक स्टोन डिटेलिंग दी, जो इसे और सुंदर बना रही है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @lets_roam_and_eat)
Newspoint
कुछ महिलाओं को अपनी जूलरी में क्यूटनेस का एलिमेंट पसंद आता है और अगर आप भी वैसी ही हैं, तो ये डिजाइन चुन सकती हैं। जिसमें हार्ट शेप डिटेलिंग के साथ स्टोन वर्क दिया, जो सिंपल, एलिगेंट और क्यूट लग रहा है। आप इसी तरह की स्टाइलिश पायल के साथ इन्हें पेयर कर सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @nistra.in)
Newspoint
जिन महिलाओं को ट्रेंडी जूलरी पहनना पसंद है, वो इस तरह की बिछिया ट्राई कर सकती हैं। जिसमें एक बैंड पर चिड़िया बनी है, तो दूसरी पर पत्तियां। यही नहीं इन्हें ऊपर की ओर बंद करने वाले डिजाइन में दिया है जिससे ये पीछे चुभेंगी नहीं और कंफर्ट बना रहेगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @silvago.in)
Newspoint
अगर आपको हार्ट शेप बिछिया पसंद आई, तो इस तरह के डिजाइन से भी आइडिया ले सकती हैं। जिसमें पूरा हार्ट स्टोन से न बनाकर बॉर्डर दिया और बैंड पर छोटे-छोटे स्टोन लगे हैं। जिससे इसका डिजाइन बाकी सबसे अलग दिख रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @silvago.in)
Newspoint
बहुत-सी महिलाओं को सेंटर में बस एक स्टोन वाली बिछिया पसंद आती हैं, लेकिन इस बार आप एक स्टोन की बजाए कुछ ऐसा डिजाइन चुन सकती हैं। यहां सेंटर में फूल वाला डिजाइन बना है, जो सिंपल होने के साथ ही सुंदर दिख रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @v_one_jewellery)
Newspoint
सिल्वर बिछिया तो अपने आप में क्लासी लगती ही हैं, लेकिन कलरफुल स्टोन वाली डिटेलिंग उन्हें और भी शानदार बना देती हैं। आप चाहे तो किसी खास मौके को ध्यान में रखते हुए अपने कपड़ों से मैचिंग स्टोन चुन सकती हैं या फिर कोई भी रंग ले लीजिए, जो डेली पहनने पर भी पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएंगी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @aayraajewels.in)