अखिलेश यादव के जुड़वा बच्चों संग रिंकू सिंह की MP मंगेतर, जन्मदिन पर दी बधाई, गुलाबी सूट में टीना लूट गईं महफिल

Newspoint
Newspoint
​बॉलीवुड सितारों की तरह ही राजनीतिक परिवारों के बच्चे भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब अखिलेश यादव के जुड़वा बच्चों पर सबकी नजरें टिक गई हैं। जिनका अपने जन्मदिन (1 जून) पर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज के साथ देसी रूप देखने को मिला। मछलीशहर की सांसद प्रिया ने दोनों बच्चों के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका देसी रूप देखते ही बना, खासकर टीना यादव पर नजरें टिक गईं। जिन्होंने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।
Hero Image

​दरअसल, अखिलेश यादव के बच्चे अक्सर ही सपा सांसद प्रिया के साथ नजर आते हैं, तो ये तस्वीर यादव खानदान में पिछले साल हुई शादी के दौरान की है। जिसके लिए टीना और अर्जुन यादव देसी रूप में सज- धजकर तैयार हुए, तो साड़ी में प्रिया का अंदाज भी बढ़िया लगा। जिनकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच ले गईं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ipriyasarojmp)
Newspoint
पहले बर्थडे गर्ल टीना के लुक की बात करते हैं, जो ब्राइट फ्यूशिया पिंक कलर का शरारा सेट पहने नजर आईं। जिस पर सुनहरी कढ़ाई और बॉर्डर पर वर्क किया गया है, जो लुक को हैवी फील दे रहा है। सिंपल राउंड नेक को सनुहरे बॉर्डर से हाइलाइट किया, तो थर्ड क्वाटर स्लीव्स और शॉर्ट कुर्ते के बॉर्डर पर भी सेम डिटेल की गई है। साथ में उन्होंने फ्लेयर्ड प्लाजो पहना। जिसके बॉर्डर पर हैवी वर्क दिख रहा है, तो बाकी हिस्से पर कुर्ते की तरह लाइनिंग पैटर्न में काम किया। जिसके साथ मैचिंग लेस से सजा बूटियों वाला दुपट्टा कैरी करके उन्होंने लुक पूरा किया। ब्राइट कलर और गोल्डन वर्क का कॉम्बिनेश इस आउटफिट को क्लासी फिनिश दे रहा है।
Newspoint
टीना ने अपने लुक की स्टाइलिंग को मिनिमल रखते हुए फोकस आउटफिट पर ही रहने दिया। खुले लंबे वैवी सॉफ्ट कर्ल हेयर फेस को फ्रेम करते हुए लुक में फेमिनिन टच जोड़ रहे हैं, तो सॉफ्ट पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट कर गया। जिसे डेलिकेट ब्रेसलेट और स्टड इयररिंग्स के साथ उन्होंने स्टाइल किया, जिससे फोकस आउटफिट पर ही बना रहा और उनका लुक सिंपल और एलिगेंट वाइब्स दे गया।
Newspoint
टीना के बाद उनके जुड़वा भाई अर्जुन के लुक पर नजर डालें, तो वह नेवी ब्लू कलर की बंदगला जैकेट के साथ मैचिंग कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पहने हुए हैं। जहां डार्क ब्लू और वाइट का कॉम्बिनेशन हमेशा की तरह क्लासी फील दे गया, जो बिना किसी एक्स्ट्रा एम्ब्रॉयडरी के ही शानदार लगा। जिसे उन्होंने पैरों में सादी-सी चप्पल डालकर पूरा किया, जो लुक में सिंपलिसिटी के साथ ही क्लासी वाइब्स ऐड कर गया।
Newspoint
अक्सर ही साड़ी में देसी ब्यूटी फ्लॉन्ट करने वाली प्रिया सरोज यहां क्रीम टोन की सिल्क साड़ी पहने हुए हैं। जिसके बॉर्डर को गोल्डन फिनिशिंग दी गई। जिसमें प्रिया का लुक क्लासी और ट्रेडिशनल फील दे रहा है। जिसे मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर करके उन्होंने लुक को रिच बना दिया। जिसे भी साड़ी की तरह दो शेड में रखा है, तो ओपन पल्लू और नीट एंड क्लीन प्लीट्स के साथ उनका लुक हमेशा की तरह स्टनिंग लगा।
Newspoint
जब बारी स्टाइलिंग की आई, तो भी प्रिया ने ज्यादा कुछ न करके हमेशा की तरह सिंपलिसिटी को ही फॉलो किया। गले में पर्ल नेकलेस, हाथ में वॉच और रिंग्स के साथ एक्सेसरीज को मिनिमल रखा है। खुले और नेचुरल हेयरस्टाइल ने साड़ी की सादगी को बैलेंस किया, तो मेकअप भी सॉफ्ट और फ्रेश दिख रहा है। जिससे प्रिया का लुक ओवरड्रेस्ड नहीं बल्कि ग्रेसफुल नजर आता है।
Newspoint
ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए क्रीम या आइवरी शेड की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज चुनें, जो रिच फील देता है। अगर आउटफिट हैवी है, तो जूलरी को मिनिमल रखें और अगर उल्टा है, तो जूलरी के साथ प्ले करें। हेयर- मेकअप को भी ओवर न करके नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट करें, जो हमेशा बेस्ट लगती है। शरारा पहनना चाहती हैं, तो पिंक, फ्यूशिया जैसे ब्राइट कलर को चुनें, जो क्लासी वाइब्स लाते हैं। स्टाइलिंग में एक्स्ट्रा एफर्ट न लगाकर सिंपलिलिटी को फॉलो करें, जो लुक को बोर न बनाकर बेस्ट बनाता है। इन टिप्स को फॉलो करके आप प्रिया या फिर टीना, दोनों के ही लुक्स से टिप्स लेकर आप अपना क्लासी ट्रे़डिशनल लुक क्रिएट कर सकती हैं।