सपना चौधरी का आलीशान घर अंदर से देखा है क्या? शाही डिजाइन और मंदिर में लगी शिव-पार्वती की तस्वीर..जीत लेंगी दिल

Newspoint
Newspoint
मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने की खबरों के बाद से फैंस उनके बारे में हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में सपना चौधरी की लाइफस्टाइल की बात करें तो उनका आशियाना बेहद ही खूबसूरत है।


आलीशान घर को हसीना ने बेहद प्यार और मॉडर्न टेस्ट के साथ सजाया है। उनके घर के लिविंग एरिया में जहां सलमान खान के साथ 'बिग बॉस' के दिनों की एक खास तस्वीर लगी है, वहीं घर का 3D टेक्सचर वाला कोना और सफेद मार्बल से बना खूबसूरत मंदिर सीधे दिल को छू लेता है। तस्वीरें देखने के बाद आपको भी डेकोर के कई आइडियाज मिलेंगे।
Newspoint
Hero Image
सपना चौधरी के घर में कदम रखते ही खूबसूरत दीवार दिखती है। जिसे 3D टेक्सचर स्टोन वॉलपेपर या टाइल्स से सजाया है। हल्के क्रीम और बेज रंग की दीवार देखने में असली नक्काशीदार पत्थरों जैसी लगती है। इस तरह का डिजाइन घर को मॉडर्न और रॉयल लुक देता है। दीवार के बीचों-बीच लगा गोलाकार शीशा इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।
Newspoint
सपना चौधरी के घर का यह लॉबी या गैलरी एरिया बेहद शानदार और वेल-डेकोरेटेड है। यहां मैटेलिक कंसोल टेबल के साथ इनडोर प्लांट्स और डेकोरेटिव पीस रखे हैं। और, एक सफेद प्लेन दीवार है जिसे खूबसूरत फ्रेम और स्टाइलिश घड़ी से सजाया है। नीचे रखा गोल गोल्डन रैक एरिया को मॉडर्न लुक दे रहा है। ऊपर लगी झूमर जैसी लाइट और छत की फॉल्स सीलिंग इस पूरे गलियारे को एक रॉयल और वॉर्म लुक दे रही है।
Newspoint
पूजा घर बेहद शांत, सुंदर और आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। मंदिर की मुख्य दीवार पर लगा सफेद मार्बल टेक्सचर और उस पर लिखा 'गायत्री मंत्र' इसे बहुत ही पावन दिखा रहा है। भगवान की मूर्तियों और पूजा सामग्री को सहेजने के लिए दीवार पर वाइट फ्लोटिंग शेल्व्स और नीचे दराजें बनाई हैं। कमरे की सीलिंग में लगी एलईडी प्रोफाइल लाइट्स और बैकग्राउंड में भगवान शिव-पार्वती की खूबसूरत पेंटिंग खूबसूरती बढ़ा रही है।
Newspoint
लिविंग एरिया बेहद एलिगेंट और सोबर वाइब्स दे रहा है। यहां ऑलिव ग्रीन रंग के लेदर के सोफे हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं। सोफे के साथ मैच करती सेंटर टेबल और कोने में रखा मैटेलिक साइड स्टूल पूरे स्पेस को अच्छी तरह बैलेंस कर रहा है। साइड स्टूल पर रखा छोटा इनडोर प्लांट कमरे में फ्रेशनेस जोड़ रहा है। बैकग्राउंड की दीवारों पर किया गया लाइट क्रीम कलर और मॉडर्न वॉल लाइट्स इस कमरे को क्लासी दिखा रही हैं।
Newspoint
सपना चौधरी का सिटिंग एरिया बेहद कोज़ी और लग्जरी लुक दे रहा है। पीकॉक ब्लू रंग का मखमली सोफा पूरे कमरे का मेन अट्रैक्शन है, जिस पर मैचिंग कुशन रखे हैं। जमीन पर बिछा हुआ ग्रे और गोल्डन शेड का डिज़ाइनर कालीन फर्श की खूबसूरती बढ़ा रहा है। सोफे के पीछे लगे लंबे बेज कलर के पर्दे और कोने में रखा ब्लैक ट्राइपॉड स्टैंड वाला फ्लोरल लैंप कमरे में एक वॉर्म और सॉफ्ट रोशनी बिखेर रहा है।
Newspoint
बेडरूम एरिया बेहद सिंपल, कंफर्टेबल और रिलैक्सिंग वाइब्स वाला है। यहां लगे बेड का हेडबोर्ड हल्के न्यूट्रल टोन का है, जो कमरे को एक क्लासी और वॉर्म लुक देता है। बेड पर बिछी नीले और सफेद रंग के प्रिंटेड पैटर्न वाली चादर और मैचिंग डार्क ब्लू कुशन कमरे में एक फ्रेश कलर पॉप जोड़ रहे हैं। बैकग्राउंड में सफेद दीवार पर एक प्यारी सी फोटो फ्रेम लगी है, और बगल में बनी बड़ी कांच की खिड़की से प्राकृतिक रोशनी अंदर आती है।
Newspoint
घर की बालकनी बेहद खूबसूरत, शांत और प्रकृति के करीब महसूस कराती है। फर्श पर बिछी हरी आर्टिफिशियल घास इसे एक छोटे से प्यारे बगीचे का लुक दे रही है। बालकनी की रेलिंग के पास लगा तुलसी का पौधा और लटके हुए छोटे गमले हरियाली जोड़ रहे हैं। कोने में रखा आरामदायक रिलैक्सिंग स्विंग चेयर इसे शाम की चाय का मजा लेने और सुकून के पल बिताने के लिए एक परफेक्ट सिटिंग कॉर्नर बनाता है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।