विराट कोहली का अवनीत कौर की फोटो लाइक करने वाला किस्सा तो आपको याद ही होगा। जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम का हवाला देते हुए स्पष्टीकरण दिया था। वहीं, अब एक बार फिर उनका एक लाइक सुर्खियों में है। जिसे उन्होंने जर्मन- साउथ अफ्रीकन इन्फ्लुएंसर और मॉडल LizLaz (जेनिफर) की पुरानी तस्वीरों पर किया था, लेकिन ये अब नोटिस हुआ। ऐसे में मॉडल हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है, जिन्हें 3 महीने पहले ही भारतीय लोग नेशनल क्रश का टैग दे चुके हैं।
दरअसल, विराट का जिस तस्वीर पर लाइक है उसमें हसीना वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका इंस्टाग्राम साड़ी और लहंगे वाली तस्वीरों से भरा पड़ा है। जहां वह भारत की अलग- अलग जगहों पर खूबसूरत फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं, तो लोकल लोगों के बीच भी उनके सादगी भरे लुक्स देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से उनका एक साड़ी वाला लुक वायरल हुआ था, जिसे देखकर लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए और उन्हें नेशनल क्रश कहा। वहीं, अब विराट के लाइक के बाद से फिरंगी हसीना एक बार फिर चर्चा में है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @lizlaz_tv /virat.kohli)
विराट ने LizLaz की इस आइस ब्लू ड्रेस में नजर आ रही फोटोज को लाइक किया है। जिसे हसीना ने अपने पेज पर पिन मार्क कर रखा है, तो इसमें उनका स्टाइल भी बेहद सिंजलिंग है। हॉल्टर प्लस काउल नेक वाली इस शॉर्ट ड्रेस को बैकलेस लुक दिया। जिसे प्लीटेड पैटर्न देकर शानदार बनाया, तो ओपन हेयर, सटल मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज पहनकर उन्होंने इसे स्टाइल किया।
यूं तो LizLaz सोशल मीडिया पर काफी समय से कंटेंट बना रही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए टर्निंग पॉइंट बैंगलोर वाला यह लुक साबित हुआ था। जिसमें स्ट्रीट फोटोग्राफर ने उनके फोटोज लिए और वह आइवरी टोन वाली साड़ी में बेहद सुंदर लगी। जिसके बॉर्डर को रेड टोन में रखकर किनारे पर ब्लू टच दिया। जिस पर बने सुनहरे पैटर्न साड़ी को रिच लुक दे रहे हैं। जिसे उन्होंने क्लासिक तरीके से ड्रेप किया और भारतीय लोग उनकी सुंदरता के फैन बन गए।
लाल रंग की इस साड़ी में LizLaz का देसी ग्लैमर दिखाने वाला अंदाज बेहद कातिलाना है। साड़ी को बॉर्डर सुनहरी पतली लेस से हाइलाइट करके फ्लोरल पैटर्न से इसकी डिटेलिंग की और बीच में मिरर लगाए, जिससे इसे खूबसूरत लुक मिला। यही नहीं प्लीट्स और पल्लू पर बना बेल जैसे पटर्न भी इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है, जिसे मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर करके हसीना ने लुक पूरा किया। वहीं, जूलरी लुक को और सुंदर बना गई।
फ्लोरल लहंगे में अपनी देसी ब्यूटी फ्लॉन्ट करती हसीना से तो जैसे नजरें ही नहीं हट रहीं। उनके ऑलिव-येलो टोन वाले लहंगे पर कलरफुल थ्रेड से फ्लोरल पैटर्न बना है, जो इसे रिच लुक दे रहा है। जिसके साथ वह मैचिंग ब्लाउज पहने हुए हैं, तो कंट्रास्ट में रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया। जिस पर भी फ्लोरल डिटेलिंग की गई, जो उनके लुक की सुंदरता को बढ़ा गई। यही नहीं जूलरी के साथ फाइनल टच देने वाला अंदाज भी बढ़िया लगा।
यह तस्वीर हसीना के फोटोशूट के दौरान की है। जहां वह लाल लहंगे में एकदम दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। कलीदार लहंगे को सेक्विन वर्क से खूबसूरती से सजाया गया है, तो साथ में मैचिंग ब्लाउज और हैवी जूलरी पहनकर उन्होंने इसे स्टाइल किया। जिसमें फिरंगी हसीना का देसी अंदाज बेहद कमाल का लगा और वह लाल लहंगे में दुल्हन बन दिल जीत गईं।
LizLaz का इंडो वेस्टर्न लुक भी कुछ कम नहीं लगा। हसीना ने रेड कलर का फ्लेयर्ड प्लाजो पहना और उसे ब्लाउज और स्लीवलेस लॉन्ग श्रग स्टाइल जैकेट के साथ पेयर किया। जिसके ब्लाउज को फ्लोरल डिटेलिंग से हैवी लुक दिया, तो श्रग के बॉर्डर के साथ प्लाजो की वेस्ट पर भी बेल्ट कढ़ाई की गई। जिसमें हसीना का बिंदी लगाए अंदाज स्टनिंग लगा।
LizLaz का यह लहंगा लुक भी बेहद स्टनिंग है। जिसे उन्होंने बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी किया और चश्मा लगाकर स्वैग भी दिखाया। उनके हरे लहंगे को सुनहरी जरी वर्क के साथ सेक्विन सितारों ने फ्लोरल पैटर्न बनाकर हैवी लुक दिया, तो साथ में मैचिंग ब्लाउज पहना। वहीं, नेकलेस, झुमके, चूड़ियां, अंगूठी और हाथफुल के साथ उन्होंने टीका लगाकर लुक पूरा किया।