नवरात्रि के साथ ही अब फेस्टिव सीजन का आगाज हो गया है। करवाचौथ, दशहरा और फिर दिवाली सहित कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में महिलाओं की देसी लुक्स को लेकर शॉपिंग भी जारी हैं, जिनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कांच की चूड़ियों से बेहतर भला कौन कर सकता है। तभी तो मार्केट में एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन मिल रहे हैं, जिसमें कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स से लेकर जेली बैंगल्स तक सब शामिल हैं।
वहीं, अब बारिश की बूंदों वाली चूड़ियां यानी रेनड्रॉप बैंगल्स के साथ घुंघरू बैंगल्स के सेट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए इन चूड़ियों के कुछ लेटेस्ट डिजाइन ऑप्शन लेकर आए हैं, जिनकी क्रिस्टल फिनिश बेहद सुंदर लगती है, तो उन पर लगे छोटे- छोटे स्टोन बारिश की बूंदों का एहसास देते हैं। ऐसे में चलिए इन ट्रेंडी डिजाइन्स पर नजर डालते हैं।
जिन महिलाओं को एलिगेंट और क्लासी लुक चाहिए, वो इस तरह का सेट ले सकती हैं। सॉफ्ट और पेस्टल शेड्स वाली रेनड्रॉप बैंगल्स की क्रिस्टल फिनिश और घूंघरू बैंगल्स का कॉम्बो सुंदर लगा रहा है। जिसमें दिया झुमके वाली लटकन का टच और भी कमाल का लगा, जो पूरे सेट को फेस्टिव वाइब दे गया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @allinone.earrings)
अगर आप मल्टीकलर चूड़ियां लेना का सोच रही हैं, तो इस तरह का पेस्टल सेट चुन सकती है जो कई आउटफिट्स पर जचेगा। जिसके साथ आप चाहे तो गोल्डन कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स की बजाए सिल्वर बैंगल्स चुनें। इनका डिजाइन भी थोड़ा अलग है, जिसमें घुंघरू को दूर- दूर पर लगाया है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @jewel_lynx._)
जिन महिलाओं को अपने लुक में सॉफ्ट एलिगेंट और फेस्टिव चाहिए, वो गोल्डन टोन सेट चुन सकती हैं। खूबसूरत गोल्ड शेड रेनड्रॉप बैंगल्स के साथ गोल्ड टोन कश्मीरी चूड़ियां का कॉम्बो बेहद सुंदर लग रहा है। इन चूड़ियों को आप अकेले या फिर इस तरह सेट बना कर पहन सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @mpreet.kk)
अगर आप अपनी आउटफिट से मैचिंग किसी ओकेजन पर काली चूड़ियां पहन रही हैं और उनका स्टाइलिश सेट बनवाना चाहती हैं, तो कुछ ऐसा ट्राई करें। प्लेन चूड़ियों की बजाए बारिश का छोटी- छोटी बूंदों का एहसास देती बैंगल्स को चुनें और साथ में कश्मीरी बैंगल्स को पेयर कर लें। इससे आपको फेस्टिव और क्लासी लुक मिलेगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @jewel_lynx._)
बड़े- बड़े स्टोन से सजी बारिश की बूंदों का एहसास देती चूड़ियों की बजाए आप इस तरह की बारीक डिटेलिंग को भी चुन सकती हैं। जिसमें छोटे- छोटे चूड़ी के कलर को कॉम्प्लिमेंट करते दो शेड के स्टोन लगे हैं। साथ में गोल्डन डॉट्स को कॉम्प्लिमेंट करती गोल्डन घुंघरू वाली चूड़ियां का कॉम्बो बढ़िया लगा। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @jewel_lynx._)
बारिश की बूंदों से सजी इन कांच की चूड़ियों के साथ अगर आप घुंघरू बैंगल्स नहीं पहनना चाहती हैं, तो पर्ल्स से भी सेट को सुंदर बना सकती हैं। पर्ल्स से सजे चौड़े कंगन और बीच- बीच में लगी पतली सफेद मोतियों वाली चूड़ियां सॉफ्ट शेड्स की रेनड्रॉप बैंगल्स के साथ खूबसूरत लगेंगी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @grace_bangles_studio