लगातार सफाई के बाद भी किचन दिखती है गंदी और बिखरी ? जानें 6 बड़ी गलतियां जो बिगाड़ रही हैं पूरा लुक और हाइजीन

Newspoint
Newspoint
घर का किचन सीधे तौर पर हमारी सेहत और खाने की शुद्धता से जुड़ा होता है, इसलिए इसका हमेशा साफ और हाइजीनिक रहना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई घरों में यह समस्या आम है कि दिन-भर की कड़ी मेहनत और साफ-सफाई के बावजूद किचन हमेशा गंदा, फैला हुआ और चिपचिपा नजर आता है।


अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समस्या आपके काम में नहीं, बल्कि किचन की बनावट में है। अक्सर लोग किचन बनवाते समय सिर्फ उसकी शुरुआती खूबसूरती देखते हैं और मेंटेनेंस को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि 6 बड़ी कमियां और गलतियां, जिन्हें सुधारकर किचन को कम मेहनत में भी परफेक्ट और हाइजीनिक बना सकते हैं।
Newspoint
Hero Image
दीवारों या काउंटरटॉप पर छोटी टाइल्स के इस्तेमाल से उनके बीच बहुत सारे जॉइंट्स बन जाते हैं। ये जोइंट्स किचन के तेल, ग्रीस और नमी को अपनी तरफ खींचते हैं, जिससे समय के साथ वे काले पड़ जाते हैं और उन्हें साफ करना बहुत मुश्किल होता है। तो सबसे अच्छी सलाह यही है कि आप बड़े साइज के सरफेसेज या सीमलेस डिजाइन चुनें ताकि गंदगी जमा होने की जगह ही न बचे।
Newspoint
ओपन शेल्व्स पर सजावटी सामान रखना या काउंटरटॉप पर मिक्सर, टोस्टर और अनगिनत डिब्बे बिखेर कर रखना भले ही सुंदर लगे, पर इन पर धूल और तेल की परत जम जाती है। इससे काम करने की जगह भी कम होती है और किचन हमेशा फैला हुआ दिखता है। इससे बचने के लिए किचन में बंद अलमारियों का इस्तेमाल करें और काउंटरटॉप को जितना हो सके खाली रखें।
Newspoint