साड़ी के साथ दुपट्टा ओढ़कर आईं जाह्नवी कपूर, दिखाया मॉडर्न प्रिंसेस वाला यूनिक अवतार, देसी ग्लैमर लगा कमाल

Newspoint
Newspoint
बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर को फैशनिस्टा कहना गलत नहीं होगा। वह अपने लुक्स के साथ अक्सर ही एक्सपेरिमेंट करके लोगों का दिल जीत लेती हैं, तो अब उनका साड़ी वाला स्टाइल सबका दिल जीत गया। हसीना अपनी फिल्म 'पेद्दी' के ट्रेलर लॉन्च पर साड़ी पहनकर आईं, जिसमें उनका देसी ग्लैमर देखते ही बना। जिसे हसीना ने गजब के ट्विस्ट के साथ पहना और हमेशा की तरह दिल जीत गईं।

​अब यूं तो 29 साल की जाह्नवी का स्टाइल हमेशा ही लोगों को इंप्रेस कर जाता है, लेकिन इस बार शिफॉन की साड़ी में उन्होंने मॉडर्न देसी प्रिंसेस वाइब्स वाली अदाएं दिखाई और छा गईं। हसीना ने साड़ी को दुपट्टे के साथ स्टाइल किया, जो उनके लुक को यूनिक टच दे गया। जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपनी साड़ी को मॉडर्न टच दे सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @manishmalhotra05/ janhvikapoor)​
Newspoint
Hero Image
जाह्रवी ने ट्रेलर लॉन्च के लिए मनीष मल्होत्रा की कस्टम शिफॉन साड़ी को चुना। जिसमें उनका लुक पूरी तरह से सॉफ्ट ग्लैम और मॉडर्न रॉयलिटी वाली फील दे रहा है। उनकी ब्लू हैंड पेंटेड फ्रेंच शिफॉन साड़ी इतनी फ्लोई और ड्रीमी लग रहा है कि पूरा आउटफिट किसी क्लाइड- लाइक इफेक्ट जैसा नजर आ रहा है। जिसे जाह्नवी ने बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी किया, जो उनके लुक को रोमांटिक वाइब्स दे गया।
Newspoint
जाह्नवी की साड़ी का ड्रेप बेहद हल्का और एयर्री है, जो मूवमेंट के साथ खूबसूरती से फ्लो करता दिखा। वहीं, नीचे लगे फ्रिंज डिटेल्स ने इसमें ड्रामा और हाई- फैशन एलिमेंट जोड़ दिया, जो लुक को रिच और क्लासी वाइब्स दे रहा है। वहीं, इसे ओपन पल्लू के साथ फ्लोई तरीके से ड्रेप करके हसीना ने अपने लुक की ब्यूटी को और बढ़ा दिया।
Newspoint
साड़ी के साथ जाह्नवी ने मॉडर्न डिजाइन वाला ब्लाउज पहना, जो लुक को और ज्यादा कंटेम्पररी बना गया। स्ट्रक्चर्ड bandeau स्टाइल ब्लाउज पर टेक्सचर्ड डिटेलिंग की गई, जो साड़ी की सॉफ्टनेस के साथ परफेक्ट कॉन्ट्रांस क्रिएट कर रही है। फिटेड सिल्हूट ने जाह्नवी के पूरे लुक को शार्प और ग्लैमरस फिनिश दी, जहां ट्यूब टॉप जैसे ब्लाउज साड़ी लुक में ग्लैमर का परफेक्ट डोज ले आया, तो मोनोक्रोम ब्लू टोन की वजह से पूरा लुक बहुत क्लीन, एलिगेंट और रॉयल लगा।
Newspoint
हालांकि, जाह्नवी के साड़ी लुक की सबसे खास बात उनका मैचिंग दुपट्टा है। स्कार्फ- स्टाइल में कैरी किया गया ये दुपट्टा फ्लोई ड्रेप में पीछे की ओर खूबसूरती से गिर रहा है, जिसने पूरे लुक में एथरियल वाइब्स जोड़ दी। दुपट्टे के बॉर्डर पर बनी साड़ी जैसी फ्रिंज डिटेल्स मूवमेंट के साथ बेहद सुंदर लगी। जिससे लुक सिंपल होने के बाद भी स्टेटमेंट बन गया। वहीं, इंटरनेशनल रेड कार्पेट्स पर ट्रेंड कर रहे स्कार्फ-ड्रेप फैशन की झलक जाह्नवी के लुक में साफ नजर आई।
Newspoint
अब अगर जूलरी की बात करें, तो जाह्नवी ने लुक को ओवरस्टाइल करने की बजाए मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं। उन्होंने छोटे स्टड ईयररिंग्स पहने, जो लुक के सॉफ्ट एलिगेंस का बरकरार रखते हैं। वहीं, हाथ में स्टेटमेंट ब्रेसलेट ने कलर कंट्रास्ट ऐड किया, तो रिंग्स भी स्टनिंग लगीं। लेकिन, पूरा फोकस फिर भी आउटफिट पर ही बना रहा। जूलरी का यही मिनिमल और बैलेंस्ड अप्रोच इस लुक को ज्यादा क्लासी बना रहा है। लुक को फाइनल टच जाह्नवी ने हाई पोनीटेल और सटल मेकअप के साथ दिया, जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी खूबसूरती से फ्लॉन्ट हुई।
Newspoint
पेस्टल या मोनोक्रोम शेड की साड़ी चुनें, जिससे लुक क्लासी और एलिगेंट लगता है। साड़ी के साथ स्कार्फ स्टाइल दुपट्टा ड्रेप करें, जो लुक में मॉडर्न ट्विस्ट लाता है। साड़ी को प्लेन रखें, जिसके सिर्फ बॉर्डर पर डिटेलिंग हो और उसे मिनिमल जूलरी के साथ पेयर करें। स्लीक बन या पोनीटेल ट्राई करें, इससे पूरा लुक ज्यादा पॉलिश्ड दिखता है। फ्लोई फैब्रिक और फ्रिंज डिटेल्स वाले आउटफिट्स मूवमेंट के साथ बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप भी जाह्नवी जैसा स्टाइलिश लुक साड़ी में पा सकती हैं। जहां साड़ी के साथ मिनिमल जूलरी पेयर करके आपको क्लासी लुक मिलेगा, जिसे कैरी करना भी आसान रहेगा।