माता-पिता बच्चों की फिक्र करना कभी नहीं छोड़ते। यही वजह है कि जब वे अपने बच्चे को कुछ गलत करते देखते हैं, तो खुद को रोक नहीं पाते और उसे टोक देते हैं। लेकिन बच्चे जब बड़े हो जाते हैं, तो उन्हें माता-पिता की बार-बार की रोक-टोक पसंद नहीं आती। कई बार वे नाराजगी जताते हैं या गुस्से में चिल्ला भी देते हैं। ऐसे में बुजुर्ग माता-पिता परेशान मन ही मन दुखी भी हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आखिर उन्हें क्या करना चाहिए। माता-पिता और बच्चों के बीच ऐसी ही स्थिति को लेकर काउंसलर, मेंटल हेल्थ एंड हैप्पीनेस कोच वीना सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में माता-पिता को किस तरह व्यवहार करना चाहिए। आइए, जानते हैं विस्तार से।