कभी- कभी बच्चे माता-पिता से ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जो माता-पिता को काफी असहज कर देते हैं। ऐसा ही कुछ कंटेंट क्रिएटर पावनी अवस्थी की मां के साथ हुआ। पावनी ने अपनी मां से उनकी लव मैरिज को लेकर बात करते हुए पूछ लिया, ‘आप अपने घर की बिगड़ी औलाद थीं न?’ बेटी का यह सवाल सुनकर उनकी मां ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर कई पेरेंट्स कह सकते हैं- कुछ गलत नहीं बोला। आइए जानते हैं कि मां ने आखिर क्या जवाब दिया और इस बातचीत से दूसरे पेरेंट्स क्या सीख ले सकते हैं।