प्रेग्नेंसी से जुड़ी ये बातें होती हैं मिथक, न करें भरोसा, जानें क्या है असली बात

Newspoint
प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया से जानकारी बटोरती हैं। कोई कुछ बताता कोई कुछ। लेकिन जरूरी नहीं है कि गर्भावस्था से जुड़ी हर बात सही हो, कुछ बातें पूरी तरह से मिथक होती हैं। हर तरह की बात पर भरोसा करने से बेहतर है कि विशेषज्ञ से सलाह ली जाए। प्रेग्नेंसी में आटा गूंदने से नॉर्मल डिलीवरी, अल्ट्रासाउंड के बच्चे को नुकसान जैसी कई बातें हैं जो अक्सर गर्भवती को बताई जाती हैं। लेकिन डॉक्टर अंजली ने एनबीटी से बातचीत में बताया कि हर प्रेग्नेंसी अलग होती है। इसलिए एक जैसी बात हर किसी पर लागू नहीं हो सकती। सुनी सुनाई बातों और बड़ों के अनुभवों को अपनाने से पहले जरूरी है कि गर्भवती अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझे और उसका ख्याल रखे। यहां जानें कि किस बात में कितनी सच्चाई है।
Hero Image