घर के सबसे मुश्किल कामों में से एक टॉयलेट की डीप क्लीनिंग करना होता है। जिसमें समय और मेहनत दोनों बहुत ज्यादा लगती है। बाजार में मिलने वाले केमिकल क्लीनर न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि उनकी तेज गंध और केमिकल भी नुकसानदेह हो सकते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए
'फिजी टॉयलेट बॉम्ब्स' का आसान देसी जुगाड़ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।
बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसी घरेलू सामग्रियों से मात्र 15 मिनट में तैयार होने वाली यह छोटी सी टिकिया टॉयलेट की सफाई को बेहद आसान बना देती है। पानी के संपर्क में आते ही यह तेजी से झाग बनाती है, जो टॉयलेट पॉट में जमी गंदगी और पीलेपन को बिना रगड़े ही साफ कर देता है।
1 कप, बेकिंग सोडा 1/4 कप- साइट्रिक एसिड (या नींबू का रस) 1/2 छोटी चम्मच, सफेद सिरका 1 बड़ा चम्मच, हाइड्रोजन पेरोक्साइड खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल सिलिकॉन मोल्ड दो मिक्सिंग बाउल
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप साइट्रिक एसिड को आपस में अच्छी तरह मिला लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। अगर आपके पास साइट्रिक एसिड पाउडर नहीं है, तो आप इसकी जगह ताजा नींबू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब एक दूसरे छोटे कटोरे में 1/2 छोटी चम्मच सफेद सिरका और 1 बड़ा चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड को मिलाकर अलग रख लें।
अब बड़े कटोरे में छोटे कटोरे वाले लिक्विड को बहुत धीरे-धीरे डालना है। अगर आप इसे एक साथ या तेजी से डाल देंगे, तो दोनों के बीच बहुत तेज केमिकल रिएक्शन होगा और पूरा मिश्रण झाग बनकर कटोरे से बाहर बह जाएगा। इसलिए इसे बूंद-बूंद करके डालें और लगातार चलाते रहें।
जब दोनों मिश्रण अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला दें। लैवेंडर और नीलगिरी का कॉम्बिनेशन इसके लिए सबसे बेस्ट रहता है। अब इस तैयार गाढ़े मिश्रण को सिलिकॉन वाली बर्फ की ट्रे में अच्छी तरह दबा-दबाकर भर दें। इसके बाद इसे कम से कम 6 घंटे या पूरी रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। रातभर में यह सूखकर छोटे-छोटे सख्त ब्लॉक या टिकिया का रूप ले लेगा।
जब ये टॉयलेट बॉम्ब्स पूरी तरह सूखकर तैयार हो जाएं, तो इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख लें। जब भी टॉयलेट को हल्का साफ करना हो, बस एक बॉम्ब को टॉयलेट बाउल में डाल दें। पानी में जाते ही तेजी से झाग बनता है और कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है। पानी में जाते ही यह तेजी से झाग बन जाएगा और क्लीनिंग का काम अपने आप हो जाएगा।
जब इस टिकिया को टॉयलेट बाउल के पानी में डालते हैं, तो दोनों सामग्रियां पानी के संपर्क में आते ही आपस में रिएक्ट करती हैं। इस रिएक्शन से तेजी से झाग बनता है और कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है। यह एक्टिव झाग टॉयलेट पॉट में जमी गंदगी और पीलेपन को बिना रगड़े ढीला कर देता है। इसमें मौजूद सिरका और एसेंशियल ऑयल टॉयलेट को सैनिटाइज करके बदबू को तुरंत खत्म कर देते हैं। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।