Money Heist Season 6 आएगा? नए टीजर में बड़ा हिंट, समझिए प्रोफेसर की दुनिया में क्या होने वाला है
क्या एक बार फिर दुनिया 'बेला चाओ, बेला चाओ' की धूम मचने वाली है? यह सवाल इसलिए कि OTT पर सबसे अधिक देखी और पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक Money Heist के नए सीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसकी वजह है नेटफ्लिक्स की नई घोषणा। साल 2019 में शुरू हुए 'मनी हाइस्ट' का पिछला सीजन-5 साल 2022 में रिलीज हुआ था। इसे फिनाले सीजन बताया गया। लेकिन ओरिजिनल सीरीज खत्म होने के चार साल बाद Netflix ने संकेत दिया है कि यह हाइस्ट यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है। जाहिर है, इस एक बात से ही फैंस अपने प्यारे किरदारों- प्रोफेसर, टोक्यो, बर्लिन, रकैल और नैरोबी, की यादों में डुबकियां लगाने लगे हैं। रविवार को जारी अनाउंसमेंट वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में चर्चाओं को जन्म दिया। हर तरफ एक ही सवाल है, क्या Money Heist का Season 6 भी आ सकता है? आइए, समझने की कोशिश करते हैं।

Netflix ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि स्पेनिश सीरीज Money Heist (La Casa de Papel) का यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रविवार को अनाउंस वीडियो जारी करने से पहले, शनिवार 9 मई को स्पेन के सेविले में एक जबरदस्त स्टंट किया, ताकि दुनिया को पता चल सके कि यह फ्रेंचाइजी अभी भी जिंदा है। हजारों दर्शक Guadalquivir नदी के किनारे जमा थे, जो एक नाव को देख रखे थे, जिसमें सीरीज के किरदारों की तरह मशहूर लाल जंपसूट और Dalí मास्क पहने लोग सवार थे। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी का एंथम 'Bella Ciao' भी गूंज रहा था।
पहले देखिए 'मनी हाइस्ट यूनिवर्स' का अनाउंसमेंट वीडियो
क्या Money Heist का Season 6 आ रहा है?
स्पेन के इस स्टंट के दौरान Netflix ने उत्साहित फैंस को बताया कि 'मनी हाइस्ट' की कहानी Berlin Season 2 के आने के साथ ही खत्म नहीं हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 'मनी हाइस्ट सीजन 6' को लेकर कोई पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन उसने यह जरूर बता दिया है कि Berlin Season 2 के बाद भी कहानी जारी रहेगी। गौर करने वाली बात ये है कि 2022 में मेकर्स ने Money Heist 5 को फिनाले सीजन बताया था। यानी मूल कहानी वहां खत्म हुई थी। जबकि इसके बाद मुख्य कहानी के किरदार 'बर्लिन' पर नया शो बनाया गया। ऐसे में समझा यही जा रहा है कि मेकर्स इसी तरह अलग-अलग पॉपुलर किरदारों पर स्पिन ऑफ शोज लाने की तैयारी में हैं।
क्या है 'बर्लिन' सीरीज, इसका सीजन 2 कब आएगा?
'बर्लिन' मनी हाइस्ट फ्रेंचाइज का स्पिन-ऑफ है, जिसमें एक्टर Pedro Alonso एक बार फिर से Berlin के किरदार में हैं। इसका सीजन-2 इसी महीने 15 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाला है। मेकर्स पहले ही 'बर्लिन सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज कर चुके हैं, जो एक नई चोरी के बारे में है। इस शो की कास्ट में पेद्रो अलोंस के अलावा मिशेल जेनर, ट्रिस्टन उलोआ जैसे पुराने किरदार भी दिखाई देंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस नए चैप्टर में एक और स्पिन-ऑफ का हिंट मिलेगा या नहीं।
'बर्लिन सीजन 2' का ट्रेलर
Money Heist यूनिवर्स: नए टीजर में कहानी को लेकर हिंट
मेकर्स ने जो टीजर रिलीज किया है, उसमें भविष्य की कहानियों की ओर इशारा मिलता है। 'क्रांति कभी खत्म नहीं होती' के नारे के साथ हम इतना तो समझ सकते हैं कि आगे और भी कहानियों की प्लानिंग है। यह टीजर सोने की एक ईंट को जमीन से खोदकर निकालने के सीन के साथ खत्म होता है, ऐसा लगता है कि यह सीधे तौर पर आगे की कहानी होगी। बहुत संभव है कि मेकर्स आगे नई डकैती या कोई और इंटरनेशनल स्पिन-ऑफ प्लान कर रहे हों, लेकिन स्पेन में हुए इवेंट से यह उम्मीद भी जगने लगी है कि सीरीज के सबसे पॉपुलर किरदार Professor की फिर से वापसी हो सकती है।
Money Heist सीरीज: आंकड़ों में भी Netflix की सबसे दमदार सीरीज
Netflix ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि स्पेनिश सीरीज Money Heist (La Casa de Papel) का यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रविवार को अनाउंस वीडियो जारी करने से पहले, शनिवार 9 मई को स्पेन के सेविले में एक जबरदस्त स्टंट किया, ताकि दुनिया को पता चल सके कि यह फ्रेंचाइजी अभी भी जिंदा है। हजारों दर्शक Guadalquivir नदी के किनारे जमा थे, जो एक नाव को देख रखे थे, जिसमें सीरीज के किरदारों की तरह मशहूर लाल जंपसूट और Dalí मास्क पहने लोग सवार थे। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी का एंथम 'Bella Ciao' भी गूंज रहा था।
पहले देखिए 'मनी हाइस्ट यूनिवर्स' का अनाउंसमेंट वीडियो
क्या Money Heist का Season 6 आ रहा है?
स्पेन के इस स्टंट के दौरान Netflix ने उत्साहित फैंस को बताया कि 'मनी हाइस्ट' की कहानी Berlin Season 2 के आने के साथ ही खत्म नहीं हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 'मनी हाइस्ट सीजन 6' को लेकर कोई पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन उसने यह जरूर बता दिया है कि Berlin Season 2 के बाद भी कहानी जारी रहेगी। गौर करने वाली बात ये है कि 2022 में मेकर्स ने Money Heist 5 को फिनाले सीजन बताया था। यानी मूल कहानी वहां खत्म हुई थी। जबकि इसके बाद मुख्य कहानी के किरदार 'बर्लिन' पर नया शो बनाया गया। ऐसे में समझा यही जा रहा है कि मेकर्स इसी तरह अलग-अलग पॉपुलर किरदारों पर स्पिन ऑफ शोज लाने की तैयारी में हैं।
क्या है 'बर्लिन' सीरीज, इसका सीजन 2 कब आएगा?
'बर्लिन' मनी हाइस्ट फ्रेंचाइज का स्पिन-ऑफ है, जिसमें एक्टर Pedro Alonso एक बार फिर से Berlin के किरदार में हैं। इसका सीजन-2 इसी महीने 15 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाला है। मेकर्स पहले ही 'बर्लिन सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज कर चुके हैं, जो एक नई चोरी के बारे में है। इस शो की कास्ट में पेद्रो अलोंस के अलावा मिशेल जेनर, ट्रिस्टन उलोआ जैसे पुराने किरदार भी दिखाई देंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस नए चैप्टर में एक और स्पिन-ऑफ का हिंट मिलेगा या नहीं।
'बर्लिन सीजन 2' का ट्रेलर
Money Heist यूनिवर्स: नए टीजर में कहानी को लेकर हिंट
मेकर्स ने जो टीजर रिलीज किया है, उसमें भविष्य की कहानियों की ओर इशारा मिलता है। 'क्रांति कभी खत्म नहीं होती' के नारे के साथ हम इतना तो समझ सकते हैं कि आगे और भी कहानियों की प्लानिंग है। यह टीजर सोने की एक ईंट को जमीन से खोदकर निकालने के सीन के साथ खत्म होता है, ऐसा लगता है कि यह सीधे तौर पर आगे की कहानी होगी। बहुत संभव है कि मेकर्स आगे नई डकैती या कोई और इंटरनेशनल स्पिन-ऑफ प्लान कर रहे हों, लेकिन स्पेन में हुए इवेंट से यह उम्मीद भी जगने लगी है कि सीरीज के सबसे पॉपुलर किरदार Professor
Money Heist सीरीज: आंकड़ों में भी Netflix की सबसे दमदार सीरीज
- स्पेन इवेंट में OTT प्लेटफॉर्म ने खुलासा किया कि ओरिजिनल Money Heist सीरीज के तीन सीजन अभी भी Netflix की 'नॉन-इंग्लिश सीरीज' कैटेगरी में Top 10 लिस्ट में नंबर-4, नंबर-6 और नंबर-7 नंबर पर काबिज हैं।
- Netflix की 'एंगेजमेंट रिपोर्ट्स' के मुताबिक, 2023 से लेकर 2025 तक Money Heist सीरीज के अलग-अलग सीजन को कुल 1.3 अरब घंटे देखा गया, जो 16 करोड़ (160 मिलियन) बार देखे जाने के बराबर है।
- अपने प्रीमियर वाले हफ्ते में, Berlin सीरीज का पहला सीजन दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना था। यह 91 देशों की Top 10 लिस्ट में शामिल रहा।
- Berlin Season 1 लगातार 7 हफ्तों तक 'नॉन-इंग्लिश ग्लोबल Top 10' लिस्ट में बनी रही। इस दौरान इसे कुल 34.8 करोड़ घंटे देखा गया और कुल 5.3 करोड़ (53 मिलियन) बार देखा गया।
Next Story