पत्नी अपने पति के लिए बोल रही थी कड़वी बातें, मैनिस ने दिलाया याद 'तुमने उससे शादी की है', कपल्स को सलाह

Newspoint
शादी के बाद घर के कामों को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस होना आम बात है। कई बार छोटी-सी मदद भी शिकायत की वजह बन जाती है। कोई मानता है कि हर व्यक्ति को अपना काम खुद करना चाहिए, तो कोई एक-दूसरे की मदद को रिश्ते का हिस्सा समझता है। इसी मुद्दे पर रब्बी मैनिस फ्राइडमैन ने एक महिला का उदाहरण देते हुए समझाया कि शादी में सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि कौन कितना काम कर रहा है, बल्कि यह भी समझना जरूरी है कि आपके छोटे-छोटे काम आपके पार्टनर की जिंदगी को कितना आसान बना रहे हैं।
Hero Image


पार्टनर की छोटी-सी मदद पर इतनी नाराजगी क्यों?
रब्बी मैनिस फ्राइडमैन ने बताया कि एक महिला अपने पति का सामान उठाने और रखने को लेकर काफी नाराज थी। वह बार-बार कह रही थी कि वह पति के पीछे-पीछे चीजें समेटने के लिए नहीं है। इस पर उन्होंने उससे पूछा कि अगर सिर्फ इतना-सा काम करने से आपके पति की जिंदगी आसान हो सकती है, तो फिर इसे लेकर इतनी नाराजगी क्यों? उनके मुताबिक, अगर आपका इरादा अपने पार्टनर की जिंदगी बेहतर बनाना है, तो ऐसे छोटे-छोटे काम भी रिश्ते का हिस्सा हो सकते हैं।


शादी का असली मकसद क्या है?
रब्बी मैनिस फ्राइडमैन का कहना है कि शादी सिर्फ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है। उनके मुताबिक, दो लोग शादी इसलिए करते हैं ताकि वे एक-दूसरे की जिंदगी पहले से बेहतर बना सकें। अगर आपकी किसी छोटी-सी कोशिश से आपके पार्टनर को राहत मिलती है, तो उसे बोझ या मजबूरी मानने के बजाय रिश्ते में अपने कंट्रीब्यूशन के रूप में देखना चाहिए।




समस्या काम में नहीं, नजरिए में भी हो सकती है