सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में उनके 'सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन' की ओर से बस्तर में बच्चों संग मनाए गए बर्थडे का वीडियो शेयर किया गया। जहां वह अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और नई नवेली बहुरानी सानिया चंडोक के साथ पहुंचे। वीडियो में ननद- भाभी की जोड़ी का जींस में ट्विनिंग करने वाला अंदाज सबका ध्यान खींच ले गया, तो उन्होंने बच्चों के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता भी खेली।
यहां दोनों की बॉन्डिंग कमाल की दिखीं, तो केक कटिंग के दौरान सानिया ने ससुर सचिन को केक खिलाकर बर्थडे विश किया। इसी तरह सारा ने भी पापा को केक खिलाया और सबके साथ सेलिब्रेट किया। लेकिन, यहां नजरें बहुरानी पर ही टिकी रहीं, जो शादी के बाद से अक्सर ही कई सोशल इवेंट्स में ननद संग ट्विनिंग करती नजर आती हैं और अपने स्टाइलिश रूप से दिल जीत लेती हैं। जैसे कि उन्होंने यहां भी सारा संग किया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ sachintendulkarfoundation/ anujs10001)
बस्तर में इस इवेंट के लिए सचिन ही नहीं सारा और सानिया भी अपनी फाउंडेशन के कपड़े पहनकर आए। जहां दोनों हसीनाएं सेम टू सेम लुक में हैं, तो सचिन का अंदाज उनसे अलग है। उन्होंने ब्लैक शर्ट वेअर की, जिसके लेफ्ट हैंड साइड पर फाउंडेशन का नाम लिखा है। जिसे उन्होंने कैमिल ब्राउन जींस के साथ पेयर करके अपना लुक पूरा किया। जिसमें उनका सिंपल लुक भी बढ़िया लगा।
वहीं, अब सारा और सानिया की बात करें, तो दोनों डीप ब्लू कलर की शर्ट पहने हुए हैं। जिस पर भी लेफ्ट साइड में वाइट थ्रेड से सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन लिखा है और बाकी सब एकदम प्लेन है। इसे उन्होंने ब्लू बूटकट डेनिम के साथ पेयर किया। जिसका कॉम्बो शर्ट के साथ बढ़िया लगा, तो सारा की जींस की लंबाई ज्यादा होने से वह उसे फोल्ड किए नजर आईं, जो उनके लुक को कूल वाइब्स दे गया।
ननद- भाभी ने कपड़ों की तरह अपनी स्टाइलिंग को भी सिंपल रखा। दोनों अलग-अलग डिजाइन के, लेकिन वाइट शूज ही पहने नजर आईं, तो हाथ में ब्रेसलेट्स वेअर किए। वहीं, सानिया के हाथ में वेडिंग रिंग नजर आ रही है, तो सारा सिर पर सनग्लासेस लगाए दिखीं। ऐसे में दोनों का स्टाइल लेस इज मोर कॉन्सेप्ट यूज करते हुए शानदार लगा।
आखिर में अपने लुक को पूरा करने के लिए हेयर और मेकअप भी दोनों हसीनाओं ने सटल ही रखा। मिडिल पार्टीशन के साथ ओपन हेयर पूरे लुक में क्लासी वाइब्स ऐड कर रहे हैं, तो मेकअप को सॉफ्ट ग्लोइंग रखा। जिससे फीचर्स निखरे और ननद-भाभी का कैजुअल लुक शानदार लगा।
यह पहला मौका नहीं है, जब सारा और सानिया ने ट्विनिंग की है, दोनों अक्सर ही एक जैसे लुक्स में नजर आ रही हैं। बीते दिनों वह नीता अंबानी मुकेश कल्चरल सेंटर में भी शरारा सेट में ट्विनिंग करके आई। जहां सानिया ने लेमन ग्रीन शरारा पहना, तो सारा आइस ब्लू शरारा में सुंदर दिखीं। दोनों का स्टाइलिंग का तरीका भी काफी हद तक सेम ही रहा और उनका स्टाइल सबको इंप्रेस कर गया।
23 अप्रैल को ननद-भाभी की जोड़ी GQ मोस्ट इनफ्लुएंशियल यंग इंडियन अवार्ड 2026 में भी अपना जलवा बिखेर गईं। जहां सारा ब्लैक ब्यूटी लुक में बेहद सुंदर लगीं, तो सानिया वेलवेट की ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना स्टाइलिश रूप दिखा गईं। दोनों ने जैसे ही इवेंट में एंट्री ली, तो नजरें उनके ग्लैमरस लुक पर टिक गईं।