सनी लियोनी का 16 करोड़ का आलीशान घर अंदर से देखा है क्या? LA स्टाइल किचन, शाही फर्नीचर और बड़ी बालकनी, देखें तस्वीरें

Newspoint
Newspoint
क्या आपने कभी सोचा है कि ग्लैमर की दुनिया से दूर सितारों का निजी आशियाना कैसा दिखता है? कुछ समय पहले फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में सनी लियोनी ने अपने मुंबई स्थित आलीशान पेंटहाउस की सैर कराया, जिसकी कीमत लगभग ₹16 करोड़ रुपये बताई जाती है। अंधेरी में स्थित यह घर मॉडर्न लॉस एंजिल्स स्टाइल और मिनीमलिस्टिक डिजाइन का शान कॉम्बिनेशन है।


बिछी ब्लैक एंड वाइट चेकर्ड टाइल्स से लेकर बड़ी बालकनी तक, हर कोना एक अलग कहानी कहता है। सनी के घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां की महंगे आर्ट पीस के साथ उनके बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकारी और सनी के खुद के बनाए हैंडमेड आइटम को प्राथमिकता दी गई है। जो घर को एक असली पर्सनल सैंक्चुअरी बनाते हैं। सनी और डेनियल का यह डेकोर के लिए बहुत कुछ सिखाता है।
Newspoint
Hero Image
घर के एंट्रेंस में ब्लैक एंड वाइट थीम एक बेहद बोल्ड और क्लासी स्टेटमेंट देती है। यहां फर्श पर इस्तेमाल किए गए काले-सफेद टाइल्स का चेकर्ड पैटर्न घर को एक विंटेज और रेट्रो वाइब देता है। दीवार पर लगे सफेद फ्रेम वाले बड़े आईने न केवल स्पेस को बड़ा दिखाते हैं, बल्कि आधुनिकता का अहसास भी कराते हैं। ग्रे टेक्सचर वाली दीवारें और मोनोक्रोम डेकोर खूबसूरत लग रहा है।
Newspoint
एंट्रेस गैलरी की सामने वाली दीवार कंटेंपरेरी आर्ट और लग्जरी को दिखाती है। यहां दीवार पर लगी बड़ी ब्लैक एंड वाइट मोजेक पेंटिंग पूरे कमरे का फोकस पॉइंट है, जो इंटीरियर में एक मॉडर्न गैलरी लुक जोड़ती है। इस आर्ट पीस के ठीक नीचे रखा गया ग्रे और ब्लैक फिनिश वाला स्लीक मोजेक बेंच बैठने के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट भी देता है। ग्रे टेक्सचर वाली दीवारें और डार्क फ्लोरिंग इस आर्ट पीस को और ज्यादा उभरने में मदद करती हैं।
Newspoint
सनी लियोनी के घर में लिविंग एरिया को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक तरफ फॉर्मल सीटिंग स्पेस है, जहां लग्जरी सोफा सेट और बड़ी मार्बल टॉप टी-टेबल रखी है। दूसरी तरफ का हिस्सा ज्यादा कोजी और आरामदायक है, जहां एक बड़ा एल-शेप सोफा लगा है, जो फैमिली टाइम या टीवी देखने के लिए परफेक्ट है। दोनों एरियाज के बीच बना खुला रास्ता घर को बड़ा और हवादार दिखाता है।
Newspoint
लिविंग एरिया का यह हिस्सा मॉर्डन लग्जरी और क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण है। यहां की वुडन फ्लोरिंग और कस्टमाइज्ड एल-शेप ग्रे वेलवेट सोफा इसे बेहद कोजी और आलीशान बनाता है। सोफे के ठीक सामने एक सफेद रंग का टफ्टेड बेंच और मार्बल-टॉप साइड टेबल रखा गया है, जो एक सिटिंग एरिया के रूप में काम करता है। यहां एक पियानो है जिसे उनके बच्चे निशा और नोह बजाते हैं।
Newspoint
लिविंग एरिया के दूसरे की दीवारों पर की गई क्लासिक वाइट पैनलिंग घर को एक रॉयल और साफ-सुथरा लुक देती है। बैठने के लिए यहां आलीशान ग्रे सोफा सेट है, जिसके पीछे लगी विशाल एब्सट्रैक्ट पेंटिंग पूरे कमरे का मेन अट्रेक्शन है। यह हिस्सा डाइनिंग एरिया से जुड़ा हुआ है, जो घर को खुला और बड़ा दिखाता है।
Newspoint
सनी लियोनी और डेनियल वेबर के इस मुंबई पेंटहाउस का इंटीरियर मिनेमलिज्म और मॉडर्न लग्जरी का कॉम्बिनेशन है। यहां के डेकोरेशन मे में सादगी पर जोर दिया गया है, कम फर्नीचर के साथ ज्यादा खुली जगह रखी गई है। दीवार के पास रखा स्लीक स्टोरेज यूनिट और प्राकृतिक रोशनी के लिए बड़ी खिड़कियां, घर को एलए-स्टाइल वाइब देती हैं।
Newspoint
सनी लियोनी के घर में लगे आर्ट पीस की अलग-अलग खासियत है।नेपाल से लाई गई भगवान बुद्ध की शांत पेंटिंग से लेकर न्यूयॉर्क स्काईलाइन को दिखाना कलरफुर आर्ट पीस तक सब कुछ खास है। गौर करने वाली बात यह है कि कई पेंटिंग्स सनी ने खुद अपने बच्चों के साथ मिलकर बनाई हैं, जो घर को एक इमोशनल टच देती हैं। हाथ से बना डेकोरेटिव स्नेक आर्ट घर के मिनीमलिस्टिक इंटीरियर में एक अनोखा और आर्टिस्टिक फ्लेवर जोड़ता है।
Newspoint
डाइनिंग एरिया में लाइटिंग को एक आर्ट फॉर्म की तरह इस्तेमाल किया है। छत पर लगा रंगीन ग्लास सीलिंग झूमर कमरे का मेन अट्रैक्शन है। पेस्टल रंगों वाले कांच के छोटे-छोटे गोल टुकड़ों से बना यह झूमर डाइनिंग स्पेस में एक जादुई चमक बिखेरता है। इसके अलावा, पूरे एरिया में कंसील्ड स्पॉटलाइट्स का इस्तेमाल हुआ है, जो दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और लग्जरी फर्नीचर को खूबसूरती से हाईलाइट करती हैं।
Newspoint
सनी लियोनी के पेंटहाउस का किचन लॉस एंजिल्स के मॉर्डन हाउस की याद दिलाता है। पूरी तरह से वाइट थीम पर बना किचन सादगी और लग्जरी का बेहतरीन उदाहरण है। यहां की कैबिनेट में कांच के पैनलों का उपयोग हुआ है। वर्कटॉप के लिए चमकदार वाइट मार्बल और दीवारों पर ग्रे टेक्सचर्ड टाइल्स लगा है, जो इसे स्लीक और साफ-सुथरा बनाता है। आधुनिक अप्लायंसेस और बेहतरीन लाइटिंग से सजा किचन काफी स्टाइलिश है।​

Newspoint
इस घर की सबसे बड़ी खूबी यहां की बड़ी बालकनी है। छत पर की गई लकड़ी की फिनिश और फर्श पर ब्लैक-एंड-वाइट टाइल्स का पैटर्न इसे बेहद मॉडर्न लुक देता है। यहां आरामदायक आउटडोर सोफा सेट और एक लंबी डाइनिंग टेबल रखी गई है, जो पार्टी या फुर्सत के पलों के लिए बेहतरीन है। दीवार पर बना वर्टिकल गार्डन और भगवान कृष्ण की सुंदर मूर्ति खूबसूरती को बढ़ाती है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।