आमतौर पर कहा जाता है कि बेटियां अपने पिता के सबसे करीब होती हैं। वे अपने पापा से बेहद प्यार करती हैं और उनका खूब सम्मान करती हैं। लेकिन जब यही पिता गुस्से में या अनजाने में कुछ कड़वी बातें कह देते हैं, तो उनका असर बेटी के दिल और दिमाग पर गहराई से पड़ सकता है। ऐसी बातें न सिर्फ उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि धीरे-धीरे पिता-बेटी के रिश्ते में भी दूरी ला सकती हैं। पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा ने ऐसी ही 5 बातों का जिक्र किया है, जिन्हें हर पिता को अपनी बेटी से भूलकर भी नहीं कहना चाहिए। आइए जानते हैं, वे कौन-सी 5 बातें हैं।
पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा का कहना है कि 12 से 15 साल की बेटियों से पिता को 5 बातें कभी नहीं कहनी चाहिए। पहली बात, ‘तुम कुछ नहीं कर सकती।’ ऐसे शब्द बेटियों में सेल्फ डाउट बढ़ा सकते हैं, जिससे वे नई चीजें करने की कोशिश भी छोड़ सकती हैं। दूसरी बात, ‘तुम्हें कुछ समझ नहीं है, तुम चुप रहो।’ इससे पिता-बेटी के बीच कम्युनिकेशन कमजोर पड़ने लगता है और बेटी अपनी फीलिंग्स शेयर करना कम कर देती है।