'रामायण' की 'सीता' 39 सालों में भी नहीं बदलीं, सादगी से जीतती हैं दिल, 61 की दीपिका चिखलिया का स्टाइल है गजब

Newspoint
Newspoint
​रामानंद सागर की 1987 में आई 'रामायण' को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। शो के हर किरदार को 39 साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलता है, तो 'सीता' का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी इन्हीं में से एक हैं। जिनका अंदाज इतने सालों बाद भी नहीं बदला और वह हर रूप में सादगी दिखा जाती हैं। अब चाहे सूट हो या फिर साड़ी दीपिका का पहनावा सिंपलसिटी के साथ ग्रेस, एलिगेंस और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो दिखा जाता है, जो उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है।
Hero Image

61 साल की दीपिका भले ही अब पहले की तरह टीवी पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी देखने को नहीं मिलती है। तभी तो उन पर लोगों की नजरें बनी रहती हैं और उनका फैशन सेंस भी ध्यान खींच लेता है। जिसे वह सिंपल और क्लासी वाइब्स के साथ स्टाइल करती हैं। यकीन न हो तो आप खुद ही उनके लुक्स पर नजर डाल लीजिए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @dipikachikhliatopiwala)
Newspoint
यहां दीपिका लैवेंडर कलर की सिल्क की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिसके बॉर्डर पर सिल्वर जरी से डिटेलिंग की गई, तो फ्लोरल मोटिफ्स और बूटी वाला डिजाइन साड़ी को रॉयल फील दे रहा है। जिसे उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया और क्लासी जूलरी से लुक पूरा कर लिया। जहां उनका लेयर्ड नेकलेस, इयररिंग्स, रिंग्स और कंगन पहनने वाला अंदाज लुक को परफेक्ट फिनिश दे गया।
Newspoint
दीपिका का राजस्थानी पोशाक में रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने गुलाबी घाघरा पहना, जिस पर सुनहरे मोटिफ्स बने हैं तो साथ में मैचिंग हाफ स्लीव्स चोली वेअर की। जिसके साथ उनकी सुनहरे गोटे से सजे ओढ़नी लुक की खूबसूरती को बढ़ा गई। जिसे उन्होंने बोडला, नथ, हार, इयररिंग्स और चूड़ियां पहनकर स्टाइल किया।
Newspoint
यहां दीपिका सॉफ्ट पिंक कलर की सिल्क की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिस पर सिल्वर जरी मोटिप्स बनाकर साड़ी को हैवी टच दिया, तो बॉर्डर को लाइनिंग पैटर्न के साथ क्लासी बनाया। जिसे ओपन पल्लू और परफेक्ट प्लीट्स के साथ ड्रेप करके उन्होंने वाइट और ग्रीन पर्ल जूलरी पेयर की, जो लुक में कलर कंट्रास्ट ऐड करने के साथ उनके लुक को एलिवेट कर गई।
Newspoint
दीपिका का लाल साड़ी में लुक किसी भी ट्रेडिशनल इवेंट के लिए बेस्ट लगा। सिल्क की साड़ी का रिच फैब्रिक और उस पर हुआ सुनहरा काम इसे क्लासी फील दे रहा है। जिसके साथ वह कंट्रास्ट में ग्रीन कलर का ब्लाउज पहने हुए हैं, तो साथ पेयर की उनकी गोल्ड की जूलरी बेहद स्टनिंग लगी। माथे पर लाल बिंदी, गले में हार और हाथों में कंगन वाला अंदाज उनके लुक को खूबसूरती से पूरा कर गया।
Newspoint
खेत में बैठीं दीपिका का स्काई ब्लू कलर के कुर्ते में अंदाज कमाल का लगा। थर्ड क्वाटर स्लीव्स कुर्ते की राउंड नेकलाइन को बटन और लेस लगाकर हाइलाइट किया, तो साथ में उन्होंने मैचिंग प्लेन पैंट्स पेयर की। जिसके साथ पर्ल नेकपीस, सैंडल और लाल बिंदी लगाए उनका सादा- सिंपल रूप भी सॉफ्ट कर्ल हेयर के साथ सुंदर लगा। जहां वह सादगी के साथ स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो दिखा गईं।
Newspoint
दीपिका के सजे- संवरने लुक्स ही नहीं सिंपलिसिटी को फ्लॉन्ट करते लुक्स भी कमाल के लगते हैं। जैसे यहां वह वाइट कलर का बेसिक कुर्ता पहने हुए हैं, जिस पर रेड और ब्लैक कलर से प्रिंटेड डिजाइन बना है। इसके साथ उन्होंने ब्लू पैंट्स वेअर की और स्टड इयररिंग्स, रिंग और चूड़ियां पहनकर लुक पूरा किया। जहां ओपन बेयर और मरून बिंदी लुक को कंप्लीट कर गई।
Newspoint
बेशक दीपिका के सूट और साड़ी में देसी लुक्स दिल जीत लेते हैं, लेकिन वह वेस्टर्न लुक्स को बड़े क्लासी ढंग से कैरी करती हैं। एक ओर वह येलो टॉप के साथ ग्रे फ्लेयर्ड ट्राउजर पहने हुए हैं, तो दूसरी ओर उन्होंने ब्राइट ऑरेंज कलर की मैक्सी ड्रेस वेअर की। जिसमें भी उनका अंदाज बढ़िया लगा।