आजकल पेरेंट्स के सामने एक बड़ी समस्या है कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर कैसे रखा जाए। कुछ भी समझाने के बाद भी बच्चे इसे समझ नहीं पाते। हालांकि, कई बच्चे यह जानते हैं कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल ठीक नहीं है, लेकिन वे यह नहीं समझ पाते कि आखिर इसके अधिक उपयोग से खुद को कैसे बचाएं। ऐसी ही परेशानी लेकर नौवीं कक्षा का एक छात्र प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचा था। उसने बताया कि उसे मोबाइल चलाने में बहुत मजा आता है और वह इससे छुटकारा पाना चाहता है। छात्र की बात सुनकर संत ने उसे एक अहम सीख दी, जो हर बच्चे और पेरेंट्स को सुननी चाहिए।