मशहूर कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास का महल जैसा आलीशान घर आपने देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने उनकी बेटी अग्रता शर्मा का ससुराल देखा है, जो बेहद ही लग्जरी लगता है। दरअसल, कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने पति पवित्र खंडेलवाल संग अपने ससुराल में दिवाली मनाई। इस सेलिब्रेशन के दौरान उनके आलीशान और लग्जरी घर की खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
घर के प्रवेश द्वार से लेकर लिविंग एरिया तक का हर कोना शाही अंदाज में सजा हुआ है। यहां का बड़ा झूमर और फेयरी लाइट्स से सजी बालकनी घर को एक ड्रीमी लुक दे रही है। अगर आप भी अपने आशियाने को नया और स्टाइलिश मेकओवर देना चाहते हैं, तो इस आलीशान घर के इंटीरियर से ढेर सारे ट्रेंडिंग डेकोर आइडिया ले सकते हैं।
घर का इंटीरियर काफी मॉर्डन और लग्जरी है। यहां का सबसे खास हिस्सा बड़ा और चमकदार झूमर है, जो अपनी गोल्डन फ्रेम और कांच की डिजाइन से पूरे हॉल को काफी शानदार लुक दे रहा है। पीछे की दीवार पर लगा मार्बल और चमकीला फर्श घर के लुक को और बेहतर बना रहे हैं। साथ ही, कांच की रेलिंग, हल्की पीली लाइटें और बड़ी खिड़की से आता उजाला इस पूरे हिस्से को देखने में बेहद सुंदर बना रहा है।
रेलिंग के पास की दिवाली सजावट बेहद अट्रैक्टिव और सुंदर लग रही है। फर्श पर ताजे रंग-बिरंगे फूलों की टोकरियां और फूलों से भरी प्लेटें सजाई गई हैं। इनके साथ रखी जलती हुई मोमबत्तियां और छोटे दीये माहौल को काफी रोशन और खास बना रहे हैं। पीछे झूमर की हल्की पीली रोशनी, फूलों की खुशबू और दीयों की जगमगाहट मिलकर इस जगह को त्योहार के हिसाब से एकदम परफेक्ट लुक दे रही है।
घर के इंटीरियर का दूसरा हिस्सा काफी क्लासी और साफ-सुथरा नजर आ रहा है। दीवार पर लगी ट्रेडिशनल इंडियन आर्ट पेंटिंग्स घर को एक सांस्कृतिक टच दे रही हैं। इसके पास बने रिब्ड ग्लास पैनल और गोल्डन फ्रेमिंग इसे मॉडर्न लुक दे रहे हैं। चमकीला मार्बल फ्लोर, न्यूट्रल टोन के दरवाजे और दीवारें पूरे स्पेस को खुला और हवादार अहसास कराती हैं।
घर का लिविंग एरिया बेहद शांत और मॉर्डन लुक दे रहा है। यहां रखे क्रीम और बेज शेड के आरामदायक सोफे और ऑटोमन पूरे स्पेस को क्लासी बनाते हैं। दीवार पर लगी राउंड शेप की क्लॉक और पास में रखा छोटा डेकोर आइटम इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। साथ ही, बड़े पर्दों के पीछे से आती प्राकृतिक रोशनी और सॉफ्ट कलर थीम इस लिविंग रूम को काफी आरामदायक बनाती है।
बालकनी का हिस्सा त्योहार की रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। पूरी बालकनी में ऊपर से नीचे तक पर्दों की तरह लटकाई गई छोटी LED फेयरी लाइट्स लगाई गई हैं। मॉडर्न ट्रांसपेरेंट ग्लास रेलिंग बालकनी को एकदम साफ और खुला लुक देती है। रात के अंधेरे में जलती हुई इन अनगिनत लाइट्स का उजाला और बाहर का नजारा मिलकर बालकनी को फोटो खिंचवाने के लिए बेहद खूबसूरत जगह बना रहा है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।