तुलसी का पौधा लंबा बढ़ रहा है...नहीं हो रहा घना? 3 उपाय से हो जाएगा हरा-भरा और जंगल जैसा घना, माली ने दी टिप्स

Newspoint
Newspoint
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष धार्मिक और औषधीय महत्व माना जाता है, इसलिए हर घर में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। लेकिन कई बार सही जानकारी न होने के कारण तुलसी केवल सीधी ऊपर की ओर बढ़ती जाती है और उसमें नई शाखाएं या पत्तियां नहीं निकल पातीं।

अगर आपके घर में लगा तुलसी का पौधा भी बेजान और पतला दिख रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। सूखी मंजीरी हटाने से लेकर सही कटाई और सीवीड फर्टिलाइजर के इस्तेमाल जैसे 3 मुख्य उपायों को अपनाकर आप अपने पौधे को कुछ ही दिनों में झाड़ीदार और लहलहाता हुआ बना सकते हैं।
Newspoint
Hero Image
तुलसी के पौधे पर जब मंजीरी पक जाती है, तो उसमें बीज बनने लगते हैं। पौधा अपनी सारी ऊर्जा इन बीजों को पकाने और नए पौधे बनाने के लिए लगाने लगता है। इसके कारण तुलसी की अपनी ग्रोथ रुक जाती है। इसलिए, कैंची से सूखी और पकी हुई मंजीरी को काटकर तुरंत हटा दें। इन कटे हुए बीजों को वापस गमले की मिट्टी में डाला जा सकता है।
Newspoint
पौधे को ऊपर से लंबा होने से रोकने और उसे चौड़ाई में फैलाने के लिए उसकी टिप्स को काटना बहुत जरूरी है। जब आप ऊपरी हिस्से की कटाई करते हैं, तो नीचे की ओर से नई शाखाएं निकलने लगती हैं। जितनी ज्यादा शाखाएं निकलेंगी, तुलसी का पौधा उतना ही घना और हरा-भरा दिखाई देगा।
Newspoint
तुलसी में पोषण की कमी दूर करने और ग्रोथ हार्मोन्स को सक्रिय करने के लिए सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। 1 लीटर पानी में 1 चम्मच सीवीड सॉल्यूशन मिलाएं। यह पौधों को आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वप्रदान करता है, जिससे पौधे की पत्तियां हरी-भरी रहती हैं और पौधा तेजी से फैलता है।
Newspoint
तैयार किए गए सीवीड फर्टिलाइजर के घोल को हफ्ते में एक बार तुलसी के पौधे और पत्तियों पर स्प्रे करें। नियमित इस्तेमाल से पौधे की पोषक तत्वों से जुड़ी कोई भी कमी दूर हो जाती है और उसकी सेहत में तेजी से सुधार आता है। और, पौधे को घना बनाने में भी मदद मिलती है।
Newspoint
तुलसी के पौधे के बेहतर विकास के लिए उसे पर्याप्त मात्रा में धूप मिलना बेहद जरूरी है। पौधे को ऐसे स्थान पर रखें जहां रोजाना कम से कम 4-5 घंटे की सीधी धूप आती हो। इसके साथ ही गमले में बहुत अधिक पानी न भरें, केवल मिट्टी में नमी बनाए रखें ताकि जड़ें सुरक्षित रहें।​

Newspoint
समय-समय पर गमले की ऊपरी मिट्टी की हल्की गुड़ाई करना बहुत जरूरी है। इससे जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है और पानी व पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरीके से होता है, जिससे पौधा हमेशा स्वस्थ बना रहता है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।