'80% लोग गलत समय पर लगाते हैं पराठे में घी या तेल' अंजली शर्मा ने बताया सही टाइम, कम तेल-घी में बन जाएगा पराठा

Newspoint
Newspoint
भारतीय घरों में नाश्ते की बात हो और गरमा-गरम पराठों का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। आलू, गोभी, पनीर या सादा लच्छा पराठा, हर किसी का पसंदीदा होता है। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि घर पर बने पराठे या तो बहुत ज्यादा ऑयली हो जाते हैं या फिर वे बाजार जैसे क्रिस्पी और फूले-फूले नहीं बनते।

सोशल मीडिया पर कुकिंग एक्सपर्ट अंजली शर्मा ने दावा किया है कि लगभग 80% लोग पराठा बनाते समय घी या तेल लगाने का सही समय ही नहीं जानते। बस इसी एक छोटी सी गलती की वजह से पराठा जरूरत से ज्यादा ऑयली और अनहेल्दी हो जाता है। अंजली शर्मा ने कम तेल-घी में बिल्कुल परफेक्ट, क्रिस्पी पराठा बनाना बताया है।
Newspoint
Hero Image
ज्यादातर घरों में पराठा सेकते समय लोग एक कॉमन मिस्टेक करते हैं। जैसे ही पराठे को बेलकर गर्म तवे पर डाला जाता है, लोग शुरुआत में ही उसके ऊपर घी, तेल या बटर लगाना शुरू कर देते हैं। अंजली शर्मा के अनुसार, यह तरीका पूरी तरह से गलत है। जब पराठा कच्चा होता है और आप उस पर तुरंत तेल डाल देते हैं, तो कच्चा आटा उस पूरे तेल को सोख लेता है, जिससे पराठे को सेकने के लिए और ज्यादा घी-तेल की जरूरत पड़ने लगती है।
Newspoint