सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते की भनक मां को उसी दिन लगी, कहा- जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थी बेटी
सोनाक्षी सिन्हा जितना अपनी अदाकारी, गायकी और अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उतनी ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। खासकर जहीर इकबाल के साथ उनकी लव स्टोरी और शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, लेकिन शादी से पहले ही सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा को दोनों के रिश्ते का अंदाजा हो गया था।
दरअसल, मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान कुछ दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल के लिए सोनाक्षी और जहीर के घर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ उनके लोकप्रिय कुक दिलीप भी मौजूद थे। खास बात यह थी कि इस मौके पर सोनाक्षी और जहीर की मां भी मौजूद थीं।

दोनों परिवारों की पहली मुलाकात हुमा कुरैशी के घर
बातों-बातों में फराह खान ने कपल से पूछा कि आखिर उनके परिवारों की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी। इस सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने बताया कि दोनों परिवारों की पहली मुलाकात एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के घर आयोजित एक पार्टी में हुई थी। सोनाक्षी ने बताया कि उस पार्टी में सिर्फ उनके और जहीर के परिवार ही नहीं, बल्कि हुमा कुरैशी के माता-पिता भी मौजूद थे। सभी ने साथ बैठकर बातचीत की, हंसी-मजाक किया और शाम का भरपूर आनंद लिया।
सोनाक्षी, जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थीं
जब फराह खान ने सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा से पूछा कि क्या उस समय उन्हें सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को लेकर कोई अंदाजा हुआ था, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें कुछ-कुछ शक जरूर हो गया था। पूनम सिन्हा ने बताया कि पार्टी के दौरान सोनाक्षी, जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थीं। यह देखकर उन्हें थोड़ा अलग महसूस हुआ और तभी उनके मन में दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे थे।

Next Story