घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन बढ़ाने के लिए जेड प्लांट लगाने की सलाह दी जाती है, जिसे मां लक्ष्मी का पसंदीदा पौधा भी माना जाता है। गार्डनिंग एक्सपर्ट ने वास्तु की जानकारी देते हुए कहा कि वास्तु के हिसाब से जेड प्लांट को सही दिशा में लगाने से अमीर बन सकते हैं। लेकिन इस पौधे का ज्यादा तभी मिलेगा अब आप घर में इस पौधे को जिंदा रख पाओगे।
ज्यादातर लोग इसे इंडोर समझकर घर के अंदर रख देते हैं या ज्यादा पानी देकर सुखा देते हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट के अनुसार, जेड प्लांट को सही मात्रा में धूप दिखाना, सेकुलेंट सॉइल मिक्स का इस्तेमाल करना और बॉटम वाटरिंग तकनीक अपनाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा समय-समय पर छंटाई करके आप इसे आसानी से घना और सुंदर बना सकते हैं।
जब भी आप नर्सरी से नया जेड प्लांट घर लाते हैं, तो उसे तुरंत नए गमले में लगाने की गलती न करें। वातावरण के अचानक बदलाव से पौधा शॉक में जा सकता है। नर्सरी से लाने के बाद कम से कम दो हफ्तों तक पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 1 से 2 घंटे की हल्की और छनकर आने वाली धूप मिलती हो। इससे पौधा आपके घर के माहौल में अच्छी तरह से ढल जाता है।
दो हफ्तों बाद पौधे को सही गमले और पॉटिंग मिक्स में रिपोर्ट करें। जेड प्लांट के लिए ऐसे गमले का चयन करें जिसमें पानी की निकासी के लिए नीचे बहुत सारे छेद हों, इसके लिए प्लास्टिक या ड्रेनेज होल वाला गमला सबसे बेस्ट होता है। रिपोर्ट करते समय पौधे की जड़ों को बिल्कुल न छेड़ें। मिट्टी तैयार करने के लिए सेकुलेंट सॉइल मिक्स का इस्तेमाल करें, जिसमें 30% कोकोपीट, 20% राइस हस्क, 20% कोको चिप्स, 20% परलाइट और 10% गार्डन सॉइल के साथ थोड़ा फंगीसाइड और नीम की खली मिलाएं। रिपोर्टिंग के बाद 2 दिनों तक पौधे को इनडायरेक्ट लाइट में ही रखें।
अक्सर लोग जेड प्लांट को पूरी तरह से इंडोर रख देते हैं, जिससे इसकी पत्तियाँ पीली होकर गिरने लगती हैं। जेड प्लांट एक इंडोर प्लांट नहीं है, इसे अच्छी ग्रोथ के लिए धूप की सख्त जरूरत होती है। रिपोटिंग के दो दिन बाद पौधे को रोज़ाना दिन की 5 से 6 घंटे की सीधी धूप वाली जगह पर रखें। पर्याप्त धूप मिलने से पौधे का तना मजबूत होता है और पत्तियाँ हरी व चमकदार बनी रहती हैं।
जेड प्लांट एक सेकुलेंट प्रजाति का पौधा है, जो अपनी मोटी पत्तियों में पानी को स्टोर करके रखता है। इसलिए इसमें अत्यधिक पानी देने से बचें। पौधे में पानी तभी दें जब उसकी पत्तियों में हल्के रिंकल्स दिखने लगें या ऊपरी मिट्टी पूरी तरह सूख जाए। जेड प्लांट को पानी देने का सबसे बेहतरीन तरीका 'बॉटम वाटरिंग' है, जिसमें गमले को नीचे से पानी वाले बर्तन में रखा जाता है ताकि जड़ें आवश्यकतानुसार पानी सोख सकें।
प्लांट की बेहतर और तेज ग्रोथ के लिए फरवरी से लेकर अक्टूबर महीने के बीच इसे नियमित रूप से फर्टिलाइजर दें। इसके लिए आप हर महीने अल्टरनेट खाद दे सकते हैं—जैसे फरवरी में सीवीड फर्टिलाइज़र, मार्च में NPK 19:19:19, फिर अप्रैल में सीवीड और मई में NPK 19:19:19 दें। यह शेड्यूल पौधे को सही पोषण प्रदान करता है और उसकी ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका जेड प्लांट बहुत ज्यादा घना हो जाए और उसका तना मोटा और पेड़ जैसा दिखे, तो समय-समय पर इसकी कटाई-छंटाई करें। कटी हुई तहनियों को फेंकने के बजाय सॉइल मिक्स में लगा दें। इसे 'काटो, लगाओ और भूल जाओ' का नियम कहते हैं। नियमित प्रूनिंग से मदर प्लांट अधिक घना होता जाएगा और कटी हुई कलमों से आपके पास कई नए जेड प्लांट तैयार हो जाएंगे। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।