नवजोत सिंह सिद्धू की बहू को देखा? ननद राबिया को देती हैं टक्कर, सादे कपड़ों में इनायत का अंदाज लगा गजब

Newspoint
Newspoint
नवजोत सिंह सिद्धू को भला कौन नहीं जानता। वह क्रिकेट के बाद राजनीति में उतरे और अपनी अलग पहचान बना ली। वहीं, अब उनकी बेटी पर सबकी नजरें टिकी रहती हैं, जिनका स्टाइल किसी हीरोइन से कम नहीं लगता। अब उनकी लेटेस्ट फोटोज को ही देख लीजिए, जहां वह परिवार के साथ कश्मीर की वादियों में ग्लैमरस लुक्स से दिल जीत गईं, लेकिन जैसे ही नजरें उनकी भाभी इनायत रंधावा सिंद्धू पर पड़ीं, तो उनकी सिंपलिसिटी सबको भा गई।
Hero Image

कश्मरी में फैमिली वेकेशन के दौरान पूरे परिवार का स्टाइलिश रूप दिखा, लेकिन इनायत सबसे अलग नजर आईं। जिन्होंने सास नवजोत कौर सिद्धू के बर्थडे पर सादे टी-शर्ट और ट्राउजर पहना, तो ननद और सास पूर सज-धजकर आईं। लेकिन, यहां बहुरानी का अंदाज सिंपल होने के साथ ही क्लासी और एलिगेंट वाइब्स दे गया, जो राबिया को टक्कर देता दिखा। जिन्होंने भी वेकेशन फैशन गोल्स देने में कसर नहीं छोड़ी। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @rabiasidhu/inayatsidhu27)
Newspoint
नवजोत कौर के बर्थडे के लिए सब ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए और अपने- अपने अंदाज में उसमें कलर्स ऐड किए। बर्थडे गर्ल काफ्तान में दिखीं, तो राबिया ने कश्मीरी सूट पहना है। वहीं, बहुरानी ने टी- शर्ट और ट्राउजर में एकदम सिंपल लुक अपनाया, तो पति करण सिद्धू ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे जींस के साथ चेकर्ड शर्ट पहने नजर आए। वहीं, पापा सिद्धू ने ब्लैक सूट- बूट को ब्लू शर्ट और पग के साथ स्टाइल किया। ऐसे में सभी का अंदाज एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर गया।
Newspoint
इनायत यहां ब्लैक कलर के ओवरसाइज्ड टॉप में नजर आ रही हैं। जिसके फ्रंट में कलरफुल सेक्विन्स से टेडी बियर बना है, जो मोनोक्रोम लुक में थोड़ा ड्रामा लेकर आ रहा है। वहीं, साथ में उन्होंने लूज फिटेड ब्लैक ट्राउजर पेयर किया। जिसमें उनका लुक कंफी होने के साथ ही स्टाइलिश लगा। जिसे उन्होंने छोटे- से डायमंड स्टडेड इयररिंग्स के साथ पेयर किया, तो वह नोजपिन भी पहने हुए। वहीं, वॉच और ब्लैक फुटवियर के साथ उन्होंने लुक पूरा किया। जिसमें उन्होंने कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं किया है।
Newspoint
राबिया ने ब्लैक कलर का कश्मीरी सूट पहना। जिसकी नेकलाइन को कश्मीरी कढ़ाई से फ्लोरल मोटिफ्स बनाकर हाइलाइट किया, तो बॉर्डर, फुल स्लीव्स और फ्रंट एरिया पर भी खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई। जिसके साथ मैचिंग बॉर्डर से सजा प्लाजो पेयर करके उन्होंने खूबसूरत मोटिफ्स से वाला दुपट्टा कैरी किया। जिसे वह शिकारा में भी पहने दिखीं, लेकिन यहां साथ में गाजरी दुपट्टा नजर आया। आखिर में राबिया ने अपने लुक को पर्पल फ्लोरल हेयर एक्सेसरी से स्टाइल किया, जो उनके कुर्ते की डिजाइनिंग के साथ फिट बैठता है।
Newspoint
अब बर्थडे गर्ल नवजोत कौर के लुक पर ध्यान दें, तो वह ब्लैक काफ्तान में स्टाइलिश लगीं। जिसके साथ उन्होंने फ्लेयर्ड हैवी प्लीट्स वाला प्लाजो पहना, तो काफ्तान को ओपन जैकेट स्टाइल लुक दिया। जिसके बॉर्डर पर पत्तियों जैसे कटआउट डिजाइन बनाकर उन्हें गोल्डन सेक्विन से हाइलाइट किया, तो साथ में सिंपल राउंड नेक टॉप पहना है। जिसकी नेकलाइन पर भी सितारे लगे हैं। जिसे स्टनिंग नेकपीस, इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ उन्होंने स्टाइल किया।
Newspoint
इनायत का ट्रिप के दौरान का दूसरा लुक भी सिंपल और क्लासी वाइब्स दे रहा है। जहां वह ब्लू कलर का थर्ड क्वाटर स्लीव्स टॉप पहने नजर आईं। जिसके फ्रंट में बटन क्लोजर डिटेलिंग दी, तो वेस्ट पर प्लीट्स ऐड करके पैपलम टॉप की तरह डिजाइन किया। जिसके साथ वाइट ट्राउजर का कॉम्बो स्टनिंग लगा। जिसे ओपन हेयर, सटल मेकअप, वॉच और वाइट सेक्विन एम्बेलिश्ड चप्पल पहनकर उन्होंने स्टाइल किया। वहीं, साथ में ननद राबिया बेज टैंक टॉप के साथ मरून जैकेट और मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पहने नजर आ रही हैं।
Newspoint
राबिया यहां ग्रे कलर के टॉप और मैचिंग ट्राउजर के साथ ग्रे श्रग पहने हुए हैं। उनके टॉप को सिंपल राउंड नेक देकर बटन क्लोजर डिटेल दी। इस लुक को स्टाइल करने के लिए राबिया ने एक्सेसरीज को मिनिमल रखा। वह ग्रे- क्रीम टोन का स्लिंग बैग कैरी किए हुए हैं। इसके अलावा पैरों में फ्लैट्स डालकर उन्होंने ओपन हेयर में चश्मा लगा लिया। वहीं, मेकअप को भी सटल सोबर रखा। ऐसे में उनका सादा- सिंपल लुक भी शानदार लगा, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहने वाली भाभी इनायत पर इस पर बार नजरें टिक गईं।