ब्रह्मास्त्र 2: रणबीर कपूर 'रामायणम्' के बाद अप्रैल से शुरू करेंगे शूटिंग, 'अमृता' के रोल में दीपिका पादुकोण!
साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' के बाद से ही फैंस को इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर जहां इन दिनों 'रामायणम्' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं खबर है कि एक्टर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर दिया है। जी हां, फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और इस बार कहानी अस्त्रवर्स की दुनिया को और आगे ले जाने वाली है। बताया जाता है कि अगले साल अप्रैल 2027 से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Next Story