मुंहासों ने चेहरे का कर दिया बुरा हाल, तो घर पर ही बनाएं ऐसे 5 ऐक्ने पैक जो आपके चेहरे को देंगे साफ सुथरा निखार
चेहरे पर निकला एक छोटा सा पिंपल भी आपकी खूबसूरती पर बट्टा लगाने चला आता है। खास तौर पर तब जब आपको कहीं तैयार होकर जाना हो, ऐसे में यह पिंपल आपके पूरे मूड को ही खराब कर सकता है। इसे हटाने के लिए अक्सर आप इसे दबाना शुरू कर देते हैं। लेकिन यह तरीका गलत है। इसे इस तरह हटाने की जगह अगर एलोवेरा, नाम जैसी सामग्रियों से बने पिंपल पैच का इस्तेमाल किया जाए तो यह ज्यादा प्रभावी हो सकता है। पैच लकने से बार बार आपका मन उसे फोड़ने का भी नहीं करेगा साथ ही पैच त्वचा की वह जरूरत भी पूरी कर देगा जिसकि कमी के कारण यह पिंपल आया था। पैच के लिए आपको बाजार जाने या ऑनलाइन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। आप घर पर ही आसानी से इस आयुर्वेदिक पैच को तैयार कर सकते हैं।

प्राकृतिक चीजों से बनें इस आयुर्वेदिक पिंपल पैच में नीम, हल्दी, एलोवेरा, तुलसी और चंदन जैसी चीजें पारंपरिक स्किन केयर वाली सामग्री शामिल होती हैं जो हमेशा से ही आजमाई गई हैं और नतीजे बेहतर ही रहे। तो आप भी सीखें कि इसे कैसे बनाना है।
क्या है पिंपल पैच?आम तौर पर चेहरे पर ऑयल ज्यादा आने पर आपको पूरा चेहरा धोना पड़ता है। लेकिन ऐसा बार बार करने पर चेहरा रूखा होने लगता है। ऐसे में परिस्थिति आती है जब चेहरे की त्वचा का कुछ हिस्सा बहुत ड्राय होने लगता है और कुछ बहुत ऑयली जहां पिंपल भी आने लगते हैं। ऐसे में पूरे चेहरे को एक समान ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता। पिंपल पैच ऐसे इंग्रीडिएंट का एक छोटा स्किन केयर पैच है जो केवल वहां लगाया जाता है जहां पिंपल आया हो। इस तरह केवल उस जगह से ही एक्स्ट्रा ऑयल हाटाने और बैक्टीरिया को कम करने का काम होता है जिस जगह इसकी ज्याद जरूरत हो। वहीं अगर ऐसा पूरे चेहरे पर किया जाता तो संभव है कि चेहरे का कुछ हिस्सा और भी ज्यादा ड्राय हो जाता। इससे बचने के लिए बेहतर है कि केवल उतने ही हिस्से का उपचार किया जाए जितने में जरूरत है, और यह पिंपल पैच इसी काम में आपकी मदद करता है।
1. नीम और हल्दी से बनाएं पिंपल पैचनीम और हल्दी दोनों ही अपने एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जाने जाते हैं। नीम त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को हटाने और बेहतर सफाई के लिए भी जाना जाता है। आप इसे इस तरह बना सकते हैं :
अगर समस्या ज्यादा है तो यह पैच रात भर भी लगा रहने दिया जा सकता है। हालांकि यह पैक हल्के पिंपल को ही ठीक कर सकता है। समस्या ज्यादा होने पर चिकित्सक को दिखाना बेहतर रहता है।
2. एलोवेरा और हल्दी से बनाएं पैचअगर स्किन ज्यादा ऑयली है साथ ही सेंसिटिव भी है तो एलोवेरा और हल्दी वाला पैच आपके काम आने वाला है। ज्यादा ऑयल को बेहतर हायड्रेशन से ठीक किया जा सकता है। यह हायड्रेशन आपको एलोवेरा से मिलता है। वहीं हल्दी एंटी बैक्टीरिया का काम करके पिंपल बनाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है। इस तरह चेहरे को हायड्रेशन मिलने के साथ ही ऐक्ने से छुटकारा भी मिल जाता है।
सामग्री
3. नीम, तुलसी और एलोवेरा का हर्बल स्पॉट ट्रीटमेंटनीम और तुलसी दोनों का इस्तेमाल पारंपरिक हर्बल स्किन केयर में होता रहा है। नीम के साथ तुलसी को मिलाकर एक और आयुर्वेदिक स्पॉट ट्रीटमेंट बनाया जा सकता है।
सामग्री
एक छोटी कटोरी में नीम और तुलसी पाउडर मिलाएं। इसमें एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट तैयार करें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा गुलाबजल मिलाएं।
अब साफ चेहरे पर पिंपल को हल्के से साफ करके इस पेस्ट की पतली परत लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
इस रेसिपी को रोज लगाने की जरूरत नहीं है। सप्ताह में 2-3 बार से शुरुआत करना बेहतर रहेगा।
4. चंदन और एलोवेरा का कूलिंग पिंपल पैकयह उनके लिए अच्छा है जिनके पिंपल के आस पास की त्वचा में इरीटेशन दिख रहा है वहां की त्वचा में लालिमा है। ऐसे में चंदन और एलोवेरा दोनों ही चेहरे ठंडक देने का काम करते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा से त्वचा को भूरपूर मात्रा में हायड्रेशन भी मिलता है।
चंदन पाउडर में एलोवेरा जेल मिलकार पेस्ट बना लें और फिर गुलाबजल की दो चार बूंदें इसमें मिला लें। पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर 15 मिनट तक लगाएं और बाद मे धो लें। इसे आपको रात भर चेहरे पर नहीं लगाना होता है।
5. हल्दी और शहद का आयुर्वेदिक स्पॉट मास्कअगर आपकी स्किन शहद को आसानी से सहन करती है तो हल्दी के साथ इसकी थोड़ी मात्रा इस्तेमाल की जा सकती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन अपने सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। मुंहासों के लिए हर्बल इंग्रीडिएंट्स की रिसर्च में हल्दी को संभावित रूप से उपयोगी बताया गया है। लेकिन घर पर बनाए गए इस खास मिश्रण को चिकित्सकीय रूप से सिद्ध मुंहासा उपचार नहीं माना जा सकता।
सामग्री
तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। अब कॉटन बड की मदद से इसे केवल पिंपल पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धीरे से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।
अगर चेहरे पर अचानक कोई छोटा पिंपल दिखाई दे गया है और आप उसे बार-बार छूने से बचाना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक चीजों से बनाया गया स्पॉट ट्रीटमेंट एक आसान विकल्प हो सकता है। इनमें नीम, हल्दी, एलोवेरा, तुलसी और चंदन जैसी चीजें शामिल की जा सकती हैं। इनमें से नीम और हल्दी पर मुंहासों के संदर्भ में कुछ वैज्ञानिक रिसर्च भी उपलब्ध है, लेकिन घर पर बनाई गई इन रेसिपी के कोई क्लीनिकल प्रमाण नहीं हैं। अगर एक्ने की समस्या ज्यादा है तो घरेलू उपचार की जगह डॉक्टर से बात करना ज्यादा उचित होता है।
प्राकृतिक चीजों से बनें इस आयुर्वेदिक पिंपल पैच में नीम, हल्दी, एलोवेरा, तुलसी और चंदन जैसी चीजें पारंपरिक स्किन केयर वाली सामग्री शामिल होती हैं जो हमेशा से ही आजमाई गई हैं और नतीजे बेहतर ही रहे। तो आप भी सीखें कि इसे कैसे बनाना है।
क्या है पिंपल पैच?आम तौर पर चेहरे पर ऑयल ज्यादा आने पर आपको पूरा चेहरा धोना पड़ता है। लेकिन ऐसा बार बार करने पर चेहरा रूखा होने लगता है। ऐसे में परिस्थिति आती है जब चेहरे की त्वचा का कुछ हिस्सा बहुत ड्राय होने लगता है और कुछ बहुत ऑयली जहां पिंपल भी आने लगते हैं। ऐसे में पूरे चेहरे को एक समान ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता। पिंपल पैच ऐसे इंग्रीडिएंट का एक छोटा स्किन केयर पैच है जो केवल वहां लगाया जाता है जहां पिंपल आया हो। इस तरह केवल उस जगह से ही एक्स्ट्रा ऑयल हाटाने और बैक्टीरिया को कम करने का काम होता है जिस जगह इसकी ज्याद जरूरत हो। वहीं अगर ऐसा पूरे चेहरे पर किया जाता तो संभव है कि चेहरे का कुछ हिस्सा और भी ज्यादा ड्राय हो जाता। इससे बचने के लिए बेहतर है कि केवल उतने ही हिस्से का उपचार किया जाए जितने में जरूरत है, और यह पिंपल पैच इसी काम में आपकी मदद करता है।
- 1 चम्मच नीम का पाउडर
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल
- जरूरत के हिसाब से गुलाबजल
अगर समस्या ज्यादा है तो यह पैच रात भर भी लगा रहने दिया जा सकता है। हालांकि यह पैक हल्के पिंपल को ही ठीक कर सकता है। समस्या ज्यादा होने पर चिकित्सक को दिखाना बेहतर रहता है।
सामग्री
- 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
- एक चुटकी हल्दी
- ½ चम्मच चंदन पाउडर
3. नीम, तुलसी और एलोवेरा का हर्बल स्पॉट ट्रीटमेंटनीम और तुलसी दोनों का इस्तेमाल पारंपरिक हर्बल स्किन केयर में होता रहा है। नीम के साथ तुलसी को मिलाकर एक और आयुर्वेदिक स्पॉट ट्रीटमेंट बनाया जा सकता है।
सामग्री
- ½ छोटा चम्मच नीम पाउडर
- ½ छोटा चम्मच तुलसी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 2-3 बूंद गुलाबजल
एक छोटी कटोरी में नीम और तुलसी पाउडर मिलाएं। इसमें एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट तैयार करें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा गुलाबजल मिलाएं।
अब साफ चेहरे पर पिंपल को हल्के से साफ करके इस पेस्ट की पतली परत लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
इस रेसिपी को रोज लगाने की जरूरत नहीं है। सप्ताह में 2-3 बार से शुरुआत करना बेहतर रहेगा।
4. चंदन और एलोवेरा का कूलिंग पिंपल पैकयह उनके लिए अच्छा है जिनके पिंपल के आस पास की त्वचा में इरीटेशन दिख रहा है वहां की त्वचा में लालिमा है। ऐसे में चंदन और एलोवेरा दोनों ही चेहरे ठंडक देने का काम करते हैं। इसके साथ ही एलोवेरा से त्वचा को भूरपूर मात्रा में हायड्रेशन भी मिलता है।
- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेस
- कुछ बूंद गुलाबजल
चंदन पाउडर में एलोवेरा जेल मिलकार पेस्ट बना लें और फिर गुलाबजल की दो चार बूंदें इसमें मिला लें। पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर 15 मिनट तक लगाएं और बाद मे धो लें। इसे आपको रात भर चेहरे पर नहीं लगाना होता है।
सामग्री
- ½ छोटा चम्मच कच्चा शहद
- एक छोटी चुटकी हल्दी
- ½ छोटा चम्मच एलोवेरा जेल

Next Story