क्या कभी दही का पराठा खाया है? शेफ पंकज भदौरिया ने बताई आसान रेसिपी, दूध और दही मिलाकर गूंथना होगा आटा

Newspoint
Newspoint
क्या आपने कभी सोचा है कि दही का इस्तेमाल पराठे को एक नया अवतार दे सकता है। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने दही पराठा बनाने की एक ऐसी रेसिपी साझा की है, जो स्वाद और बनावट दोनों में बेमिसाल है। आमतौर पर पराठों में स्टफिंग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यहां दही और दूध की मदद से आटे को इतना नरम गूंथा जाता है कि पराठे मुंह में घुल जाने वाले बनते हैं।


इस रेसिपी की खासियत इसकी खास लेयरिंग तकनीक और कॉर्नफ्लोर का पेस्ट है, जो इसे साधारण पराठे से बदलकर होटल जैसा लच्छा पराठा बना देता है। अगर आप नाश्ते में कुछ नया और झटपट बनने वाला ट्राई करना चाहते हैं, तो यह दही पराठा आपकी पहली पसंद बन सकता है।
Newspoint
Hero Image
इस पराठे की खासियत इसका आटा है। इसे गूंथने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। आपको चाहिए 2 कप मैदा या गेहूं का आटा, आधा कप दही, आधा कप दूध, आधा चम्मच नमक, 2 चम्मच पिसी चीनी और 1 चम्मच तेल। आधा कप कॉर्नफ्लोर और एक चौथाई कप तेल की भी जरूरत होगी।
Newspoint
सबसे पहले दही, दूध, नमक और चीनी को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें आटा डालकर नरम डो तैयार करें। अगर आटा सूखा लगे, तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं। आखिरी में 1 चम्मच तेल डालकर आटे को तब तक गूंथें जब तक वह पूरी तरह चिकना न हो जाए। आटे को कम से कम 30 मिनट का आराम देना जरूरी है ताकि ग्लूटेन सेट हो सके।
Newspoint
आटे की लोइयां बनाकर उन्हें एक बड़ी रोटी की तरह बेल लें। अब तैयार किया गया कॉर्नफ्लोर और तेल का पेस्ट पूरी रोटी पर समान रूप से फैलाएं। शेफ पंकज की रेसिपी में रोटी को बीच से नहीं, बल्कि किनारों से सेंटर की ओर कट लगाए जाते हैं। इन कटी हुई परतों पर थोड़े चिली फ्लेक्स और बारीक कटे स्प्रिंग अनियन छिड़कें।
Newspoint
रोटी के कटे हुए हिस्सों को एक-एक करके सेंटर की तरफ मोड़ते जाएं। इससे पराठे के अंदर कई परतें बन जाएंगी। फोल्ड करने के बाद इन लोइयों को तुरंत न बेलें, बल्कि 10 मिनट के लिए दोबारा छोड़ दें। ऐसा करने से बेलते समय परतें आपस में चिपकेंगी नहीं और पराठा फटेगा भी नहीं।
Newspoint
तैयार लोई को हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें। तवे को मीडियम-हाई फ्लेम पर गरम करें। पराठे को दोनों तरफ से पलटते हुए सेकें। इस पर घी या तेल लगाएं और तब तक पकाएं जब तक कि दोनों तरफ सुनहरे चकत्ते न आ जाएं और किनारे कुरकुरे न हो जाएं। दही और दूध की वजह से यह पराठा बहुत जल्दी रंग पकड़ता है, इसलिए आंच का ध्यान रखें।​

Newspoint
तवे से उतारने के बाद पराठे को हाथों से थोड़ा मसल दें। इससे इसकी सारी परतें खुलकर बाहर आ जाएंगी और यह दिखने में लच्छा पराठा जैसा लगेगा। इसे आप अपनी पसंद की चटनी, रायता या किसी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।