3150 डायमंड का क्राउन पहनकर जेनिफर बैरेटो बनीं Miss Universe 2026, सिल्वर गाउन में लूटी महफिल

Newspoint
मिस यूनिवर्स 2026 के फिनाले में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका सभी को इंतजार था। 116 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़े मुकाबले के बाद प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया। उनकी इस जीत ने प्यूर्टो रिको के लिए एक बार फिर इतिहास रच दिया। विनिंग मोमेंट में जेनिफर के सिर पर सजा डायमंड क्राउन और उनका सिल्वर शिमर गाउन हर किसी का ध्यान खींच रहा था। उनका पूरा लुक इतना ग्लैमरस था कि फिनाले में सिर्फ उनकी जीत ही नहीं, बल्कि उनका फैशन स्टाइल भी चर्चा का हिस्सा बन गया।
जेनिफर बैरेटो के विनिंग लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्वर और शैंपेन टोन का शानदार इवनिंग गाउन पहना था। इस आउटफिट पर सीक्विन और क्रिस्टल वर्क की डिटेलिंग इसे खास ग्लैम फिनिश दे रही थी। इसका फिटेड सिलुएट और हॉल्टर नेकलाइन उनके लुक को मॉडर्न और क्लासी बना रहे थे। इस गाउन को प्यूर्टो रिको के डिजाइनर लुइस एंटोनियो ने तैयार किया था। खास बात ये है कि इसका डिजाइन प्यूर्टो रिको की पांच पुरानी मिस यूनिवर्स विनर्स के आइकॉनिक गाउन से इंस्पायर्ड था। इसमें Marisol Malaret, Deborah Carthy-Deu, Dayanara Torres, Denise Quiñones और Zuleyka Rivera के विनिंग लुक की खास डिटेल्स शामिल की गई थीं। इस तरह जेनिफर का आउटफिट मॉडर्न फैशन के साथ अपने देश की पुरानी विनिंग स्टाइल को भी दिखा रहा था।​

​
सिल्वर गाउन के साथ जेनिफर का डायमंड क्राउन भी खूब अटेंशन बटोर रहा था। मिस यूनिवर्स के 75वें एडिशन के लिए तैयार इस क्राउन का नाम 'द रेडियंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी' है। इसे ज्वेलरी डिजाइनर जॉर्ज विटेल्स ने Maison d'OR के साथ मिलकर तैयार किया है। 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने इस क्राउन में 3150 डायमंड लगाए गए हैं। सिल्वर गाउन के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी शानदार लग रहा था। वहीं, सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल, न्यूड लिप्स और डिफाइन आई मेकअप ने उनके पूरे लुक को क्लासी फिनिश दिया।
27 साल की जेनिफर बैरेटो प्यूर्टो रिको की रहने वाली हैं। वो साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री रखती हैं। इसके अलावा वो अमेरिकी सेना के साथ प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती हैं। जेनिफर एक बेटी की मां भी हैं। खास बात ये है कि वो मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली मां बनी हैं। उनकी इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को छठी बार मिस यूनिवर्स का ताज मिला है। मिस यूनिवर्स 2025 की विनर फातिमा बॉश ने उन्हें नया क्राउन पहनाया।
इस बार टॉप 5 में पांच देशों की कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो विनर बनीं। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं। वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकंड रनर-अप बनीं। फिलीपींस की बी मिलान-विंडोरस्की थर्ड रनर-अप और न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वाडिंगटन फोर्थ रनर-अप रहीं। इन सभी कंटेस्टेंट्स के इवनिंग गाउन, रैंप वॉक और फिनाले स्टाइलिंग ने खूब लाइमलाइट बटोरी। हर कंटेस्टेंट ने अपने फैशन और कॉन्फिडेंस से इस ग्लोबल पेजेंट को खास बनाया।
भारत की तरफ से इस बार 19 साल की काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स 2026 में हिस्सा लिया। केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली काजिया लॉ की स्टूडेंट और मॉडल हैं। उन्होंने इंटरनेशनल पेजेंट में टॉप 30 तक जगह बनाई, लेकिन टॉप 12 में एंट्री नहीं कर सकीं। उनके फैशन लुक में इंडियन कल्चर और ट्रेडिशनल स्टाइल की झलक देखने को मिली। पर्सनल इंटरव्यू राउंड के लिए उन्होंने केरल की कसावु साड़ी से इंस्पायर्ड आउटफिट पहना था। वहीं, नेशनल कॉस्ट्यूम में केरल की ट्रेडिशन और भारत की टेक्सटाइल विरासत को दिखाया। भारत अब तक सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू के जरिए तीन बार मिस यूनिवर्स का ताज जीत चुका है।