प्रेग्नेंट महिलाओं को सुबह से रात तक क्या खाना चाहिए? डॉ. ने बताया पूरा डाइट प्लान, 1 गलती से बचने की भी दी सलाह

Newspoint
Newspoint
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि उन्हें और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को जरूरी पोषण मिल सके और दोनों स्वस्थ रहें। हालांकि, कई महिलाएं यह नहीं जानतीं कि सुबह उठने से लेकर रात के डिनर तक क्या खाना सबसे फायदेमंद होता है और किन गलतियों से बचना चाहिए। इसी को लेकर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पूरे द‍िए का डाइट प्लान बताया है। साथ ही उन्होंने एक ऐसी आम गलती के बारे में भी बताया है, जिसे ज्यादातर महिलाएं अनजाने में कर बैठती हैं। आइए जानते हैं उनकी पूरी सलाह।
Newspoint
Hero Image
गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से बताया कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने और गर्भ में पल रहे बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके ल‍िए मह‍िलाओं को दिन की सही शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी और भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ करनी चाहिए। इन ड्राई फ्रूट्स में 4 से 5 बादाम, 5 से 10 किशमिश, 2 आधे अखरोट और 1 अंजीर शामिल होना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार यह मिश्रण जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स होता है, जो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
Newspoint