भारतीय घरों में सुबह और शाम की शुरुआत बिना कड़क चाय के अधूरी मानी जाती है। जितनी बार चाय बनती है, उतनी ही बार चाय की छन्नी का इस्तेमाल होता है। लेकिन लगातार इस्तेमाल और चाय की पत्तियों के बारीक कण जमा होने के कारण कुछ ही दिनों में चाय की छन्नी एकदम काली पड़ जाती है। इसके छोटे-छोटे छेद पूरी तरह ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे चाय छानने में काफी समय लगने लगता है।
अक्सर लोग इसे नॉर्मल डिशवॉश जेल या साबुन से रगड़कर साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोनों में जमी जिद्दी काली परत वैसी की वैसी ही रहती है। अगर आपके किचन की छन्नी भी ऐसी ही गंदी हो चुकी है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 'अनुराधा की किचन' से एक ऐसा कमाल का नुस्खा मिला है, जिसमें किचन में रखे सफेद पाउडर बहुत काम आते हैं।
एक बर्तन में आवश्यकतानुसार साफ पानी आधा चम्मच बेकिंग सोडा एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर आधा चम्मच सादा नमक एक स्टील वूल रगड़ने के लिए
सबसे पहले गैस पर एक गहरा बर्तन या पैन रखें और उसमें इतना पानी डालें, जिसमें आपकी चाय की छन्नी पूरी तरह से डूब सके। अब इस पानी में आधा चम्मच खाने वाला मीठा सोडा, एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और आधा चम्मच नमक डालें। इन तीनों चीजों को पानी में अच्छी तरह से मिला लें। जब मिश्रण पानी के साथ मिलता है, तो शक्तिशाली क्लीनिंग सोल्यूशन तैयार होता है, जो जिद्दी से जिद्दी मैल को काटने में सक्षम है।