इन दिनों अर्शदीप सिंह की लव लाइफ सुर्खियों में है। उनका नाम एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ जुड़ रहा है, जो उनका मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं। जिसकी तस्वीरें सामने आईं, तो हसीना का शॉर्ट ड्रेस में लुक वायरल हो गया। जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, तो वह स्टैंड में खड़े होकर क्रिकेटर की टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आईं। ऐसे में हर किसी की नजर अब समरीन पर टिक गई है, जिनका स्टाइल बेहद कमाल का लगा।
यूं तो पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी समीरन पहले से ही काफी फेमस हैं, लेकिन जब से उनके अर्शदीप के साथ डेटिंग रूमर्स सामने आए हैं वह अब रोजाना ही लाइमलाइट में आ जाती हैं। ऐसे में अब उनका लेटेस्ट लुक भी देखते ही बना। जहां न सिर्फ उनका स्टाइल बेहद स्टनिंग लगा, बल्कि उनकी अदाओं ने भी कायल कर दिया। जिससे लड़कियां स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @samreenkaur__)
इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स वाली समरीन वेस्टर्न ही नहीं देसी लुक्स से भी दिल जीत लेती हैं। हाल ही में वह अर्शदीप के साथ गुरुद्वारा में माथा टेकने काले रंग का फ्लोरल सूट पहनकर गई थीं। जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं, तो अब स्टेडियम में शॉर्ट ड्रेस वाला उनका अंदाज बेहद ग्लैमरस लगा। जिसे उन्होंने स्टाइल भी बड़े क्लासी तरीके से किया।
समरीन यहां पीच शेड वाली शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जो सॉफ्ट और समर-चिक फील देती है। जिसे कोल्ड शोल्डर डिजाइन के साथ पफ्ड स्लीव्स दी, जो लुक में ड्रामा और ट्रेंडी टच जोड़ गई। इसे वेस्ट पर फिटिंग के साथ मिडरिफ एरिया पर कटआउट डिटेल दी। जिसमें कर्व डिजाइन को इलास्टिक लगाकर डिजाइन किया, जो परफेक्ट फिट दे रहा है। वहीं, डीप वी नेक के साथ उन्होंने अंदर वाइट इनर लेयर किया। जिसे एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक में बैलेंस और कंफर्ट ऐड हुआ।
ड्रेस का अपर पोर्शन कटआउट डिटेल और ड्रामे से भरपूर है, तो स्कर्ट को फ्लेयर्ड सिल्हूट दिया। जिसका फ्लोई पैटर्न ड्रेस को खूबसूरत शेप देता है, तो लेंथ टोन्ड लेग्स को ब्यूटीफुल तरीके से फ्लॉन्ट कर रही है। जिसे हसीना ने परफेक्ट एक्सेसरीज के साथ पेयर किया, जो मैच डे या नॉर्मल आउटिंग के लिए भी आइडियल फिट है। जिसमें कंफर्ट के साथ स्टाइलिश और ग्लैमरस टच मिला।
समरीन ने शॉर्ट ड्रेस वाले लुक को स्टाइल करने के लिए क्लासी एक्सेसरीज पिक की। जहां वाइट हैंडबैग, पूरे लुक को क्लासी और क्लीन फिनिश देता है, तो टिंटेड सनग्लासेस लुक की वाइब के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं। हाथ में सिंपल ब्रेसलेट और रिंग्स पहनकर उन्होंने छोटे- से हूप्स इयररिंग्स पहने, जो ओवरऑल अटायर को कॉम्प्लिमेंट कर गया।
समरीन ने एक्सेसरीज के बाद अपने हेयर और मेकअप को भी ऑन पॉइंट रखा। सॉफ्ट वैवी ओपन हेयर नेचुरल और एफर्टलेस लग रहे हैं, तो पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप फीचर्स को एन्हांस करते हुए परफेक्ट लगा। तभी तो हसीना की अदाएं लोगों का ध्यान खींच ले गईं।
सॉफ्ट कलर की ड्रेस के साथ न्यूड या पेस्टल बैग चुनें। बेसिक ड्रेस की बजाए, ऑफ शोल्डर पिक करें, जो लुक को ट्रेंडी बनता है। हील्स के साथ पेयर करके स्टाइलिश टच दें या कंफर्ट के लिए स्नीकर्स पहनें। डे- टाइम के लिए लाइट मेकअप और टिंटेड ग्लासेस बेस्ट रहेंगे। हैवी जूलरी अवॉइड करें, तभी लुक एलिगेंट लगेगा। इन आसान की टिप्स को फॉलो करके आप भी कम एलिमेंट्स के साथ अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। बस ध्यान रहें कि ड्रेस से लेकर एक्सेसरीज तक के कलर को एक जैसे सॉफ्ट टोन में रखें, जो एलिगेंट लगते हैं।