अर्शदीप सिंह ने GF से कर ली सगाई, पहनाई लग्जरी ब्रांड की खास रिंग, पोल्का डॉट ड्रेस में फ्लॉन्ट कर गईं सिमरन

Newspoint
​क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद से लाइमलाइट में रहते हैं, तो अब क्रिकेटर ने फिल्मी अंदाज में अपनी लेडी लव को प्रपोज कर दिया है। घुटनों पर उन्होंने समरीन को लग्जरी ब्रांड की चमचमाकी अंगूठी पहनाई, जहां पोल्का ड्रेस पहनी हसीना अपनी एक्साइटमेंट न छुपा सकी। दोनों ने प्रपोज की फोटोज शेयर करके सगाई का ऐलान कर दिया है।

​ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी ही तस्वीरें छाई हुई हैं, जहां समरीन की रिंग ध्यान खींच ले गई। जिसे उन्होंने अलग- अलग पोज देकर खूब फ्लॉन्ट किया और छा गईं। यही नहीं मुंबई इंडियंस में अर्शदीप की एंट्री ने इस खुशी को दोगुना कर दिया है। जिसके बाद से ही हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @samreenkaur__)
ड्रीमी प्रपोजल के लिए दोनों ने बेहद सिंपल और आरामदायक कैजुअल आउटफिट्स चुने हैं। अर्शदीप सिंह ने लूज फिटिंग वाइड लेग डेनिम जींस पहनी है। इसके साथ उन्होंने डार्क शेड की टी-शर्ट और चेकर्ड पैटर्न वाली जिप- अप जैकेट के साथ सबकुछ कंफर्टेबल ही रखा। वहीं, समरीन ने ब्लैक एंड वाइट पोल्का डॉट प्रिंट वाली ए- लाइन मिडी ड्रेस पहनी है।
समरीन के लुक की डिटेल में बात करें, तो उन्होंने ब्लैक बेस पर वाइट स्मॉल पोल्का डॉट्स वाला फ्लोई मिडी ड्रेस पहनी है। जिसमें हेमलाइन पर लेस की डिटिंगल नजर आ रही है। इस स्कर्ट के साथ उन्होंने डार्क ग्रे टोन का 3/4 स्लीव्स टॉप पहना और ब्लू कलर की हुडी पेयर करके कैजुअल टच दे दिया। जिसमें उनका मॉडर्न अंदाज भी काफी सटल और कमाल का लगा।
समरीन के ओवरऑल लुक की स्टाइलिंग काफी मिनिमल, ट्रेंडी और एलिगेंट है। उनके लुक का सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट उनके पैर में नजर आ रहे हैं सिल्वर मैटेलिक शूज हैं, जो उनके डार्क-टोन्ड कपड़ों के साथ बहुत ही कूल कंट्रास्ट और मॉडर्न वाइब जोड़ रहे हैं। इसके अलावा हाथ में गोल्ड टोन वाले ब्रेसलेट्स को स्टैक की तरह पहना, तो दूसरे में प्रपोजल रिंग नजर आ रही है, जो इसकी हाइलाइट बन गई।
अर्शदीप ने सिमरन को लग्जरी ब्रांड Tiffany & Co. की डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया। जिसके- सेंटर में सिंगल राउंड ब्रिलियंट कट डायमंड। पतली और मिनिमल प्लैटिनम जैसी दिखने वाली बैंड। डायमंड को उभारकर रखने वाली प्रॉन्ग सेटिंग। सॉलिटेयर डिजाइन, जिसमें पूरा फोकस सेंटर डायमंड पर रहता है।
आखिर में अर्शदीप के लुक की डिटेल में बात करें, तो उन्होंने बेहद रिलैक्स्ड और कंफर्टेबल स्ट्रीट स्टाइल वाइब को चुना है। उन्होंने लाइट- वॉश ब्लू वाइट लेग जींस पहनी और चेकर्ड जैकेट से स्मार्ट-कैजुअल वाइब ऐड की। अपने सिग्नेचर स्टाइल को बनाए रखते हुए उन्होंने ब्लैक कलर की पगड़ी पहनी है और पैरों में स्टार लोगो वाला डार्क स्नीकर्स के साथ लुक को कंप्लीट किया।