धूप से हो गए पैर काले और पड़ गए चप्पलों के निशान, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानें कि घरेलू नुस्खों से कैसे हटाएं इन्हें
धूप में जाने पर बदन के खुले हिस्सों पर टैनिंग होना सामान्य सी बात है। ऐसे में पैरों पर टैनिंग आए तो चप्पल के निशान लंबे समय तक पड़ जाते हैं। बदन के बाकी हिस्सों से टैनिंग आसानी से निकल जाती है लकिन पैरों की त्वचा पर बनने वाले चप्पल के निशान लंबे समय तक नहीं जाते। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि धूल, मिट्टी और धूप के कारण यह परत सख्त हो जाती है जिसे हटाने में समस्या आती है। हालांकि कुछ तरीके घर पर ही आजमाए जाएं तो इसे कम करने में मदद मिल सकती है। जैसे रोजाना बाहर से आने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धोकर तौलिए से सुखाना। इसके अलावा दही, बेसन, संतरे का जूस जैसी चीजों से स्क्रब, पैक बनाकर लगाने से भी पैरों पर पड़े इस टैनिंग के निशान को दूर किया जा सकता है।

स्क्रबिंग
1- टूथपेस्ट बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर स्क्रबिंग कर सकते हैं, ये एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। एक कांच की कटोरी में एक चम्मच टूथपेस्ट में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस मिलाएं। नींबू में मौजूद विटामिन सी होता है जो हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करता है। एक ब्रश की मदद से इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं। इसके बाद पैरों पर नींबू का छिलका रगड़ कर स्क्रबिंग करें। कुछ देर पेस्ट को पैरों पर लगा रहने देने के बाद इसे पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाकर स्क्रबिंग की जा सकती है जिससे टैनिंग से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
2- पैर अगर ड्राई हैं तो कॉफी का स्क्रब आपकी टैनिंग हटाने के साथ पैरों को कोमल भी बनाएगा। एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे पैरों को स्क्रब कुछ देर स्क्रब करें।
3- नींबू और खीरे के रस से भी त्वचा को एक्सफोलिएट किया जा सकता है। नींबू त्वचा को साफ करता है और खीरे से त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है। खीरे और नींबू का रस निकालकर आपस में मिला लें और इसे कॉटन की मदद से टैनिंग वाली जगह पर लगा लें। इस रस को 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। सप्ताह में ऐसा तीन बार करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
मास्क1- आलू और दही का मास्क आपको टैनिंग हटाने में मदद करेगा। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड त्वचा से डेड स्किन सेल हटाने में मदद करता है। आलू को कसकर उसका रस निकाल लें और इसमें एक चम्मच दही मिला लें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच बेसन मिलाकर कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं और आधा चम्मच शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं। पैरों को साफ करके इस पेस्ट को लगाएं और सूखने दें। इस पेस्ट को आधा घंटा लगा रहने दें और फिर रगड़कर हटाएं। पैराें को पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगाएं। यह मास्क आप सप्ताह में दो या तीन बार लगा सकते हैं।

Next Story