फलों के छिलके से बनाएं स्क्रब, पैक और टोनर, मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व, त्वचा आपको थैंक्यू कहेगी
फल खाकर छिलकों का क्या करते हैं? कूड़ेदान में डाल दिए जाते हैं। पर, क्या आप यह जानते हैं कि फलों के छिलके में फलों से भी ज्यादा पोषण होता है जैसे एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और प्लाट कंपाउंड। ये सभी तत्व त्वचा के लिए बड़े काम के होते हैं। इनसे त्वचा का ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस दूर होता है, दाग धब्बे साफ होते हैं और फाइन लाइन कम होती हैं। यानी बिना केमिकल वाले कॉस्मेटिक का इस्तेमाल किए भी आपकी त्वचा की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। फलों के छिलके में मौजूद विटामिन- सी, पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व आपके होम मेड पेस फैक को फ्री रेडिकल्स से लड़ने, कोलेजन बनाने और ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार बनाते हैं। हां, यहां बस इस बात ख्याल रखना होगा कि फलों छिलके में कीटनाशक, गंदगी, बैक्टीरिया, कीड़ों के अंडे, लार्वा वगैरह हो सकते हैं इसलिए, उनका इस्तेमाल थोड़ी समझदारी से करना होगा।

छिलके के यह हैं फायदेफल दो तरह के होते हैं एक वो जो छिलके समेत खाए जा सकते हैं दूसरे वो जो छिलके हटाकर। जिन फलों को छिलकों के साथ खाया जाता है उनके छिलके खाने पर आपको फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल सरीखे पोषक तत्व मिलते हैं जो त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं। लेकिन छिलका हटाकर खाए जाने वाले फलों से ऐसे पोषक तत्वों को पाने के लिए आप उनका होम मेड फेस पैक या स्क्रब या टोनर बना सकते हैं। इससे इन छिलकों में मौजूद नेचुरल एंजाइम, विटामिन के कारण त्वचा की सेहत और स्ट्रक्चर को बेहतर बनाते हैं और आपको मिलती है ग्लोइंग स्किन।
संतरे से मिलेगा विटामिन-सीइस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है संतरे के छिलके का। जिनमें विटामिन-सी तो होता ही है साथ में इनसे फ्लेवोनॉइड्स भी भरपूर मात्रा मिल जाता है। जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है साथ ही कोलेजन बनाने में भी मदद मिलती है। अगर आपकी त्वचा में एक्सट्रा ऑयल रहता है तो संतरे के छिलके से मिलने वाले नेचुरल एसिड आपकी इस समस्या को दूर कर देंगे। डेड स्किन से भी राहत मिलेगी।
यूं करें इस्तेमाल-इस होम मेड पैक को बनाने के लिए जरूरत होगी आपको संतरे के सूखे छिलके की जिन्हें पीसकर फाइन पाउडर बना लेना है। उस फाइन पाउडर में दही, शहद, या गुलाब जल मिलाइए और बन गया आपका होममेड फेस पैक। इसका इस्तेमाल भी मुश्किल नहीं है सिर्फ इस होम मेड फेस पैक को 15 मिनट लगाकर पानी से धो लेना है और मिलेगी चमकदार, टैनिंग फ्री, ग्लोइंग स्किन।
केला देगा नमीकेले के छिलके से आपकी त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, ल्यूटिन सरीखे पोषण तत्व होते हैं। जो त्वचा को नमी देने के साथ ही झुर्रियों आदि को घटाने में मददगार होंगे। केले के छिलके की मदद से आप अपनी फाइन लाइन्स को भी घटा सकते हैं। इसे आप त्वचा की हल्की फुल्की जलन पर भी लगा सकते हैं।
यूं करें इस्तेमाल- केले के छिलके को इस्तेमाल केला खाने से भी आसान है। इसके फायदे को पाने के लिए बस छिलके के भीतरी भाग को त्वचा पर रगड़ना भर काफी होता है। लगाने के लगभग 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
एक्सफोलिएटर है पपीताडेड स्किन को नेचुरल तरीके से हटाने चाहते हैं तो उसमें आपकी मदद पपीता करने वाला है। उसके छिलको में पाया जाने वाला पपेन एक तरह का नेचुरल एक्सफोलिएटर माना जाता है। पपीते के छिलके का लगतार इस्तेमाल आपकी डेड स्किन को बाय-बाय करवा देगा।
यूं करें इस्तेमाल- प्रयोग विधी की बात की जाए तो उसके लिए आपको पपीते के छिलकों को पीसना होगा और बन जाएगा आपका नेचुरल फेस मास्क। जिसकी पतली सी परत को चेहरे पर 10 से 15 मिनट रखना होता है। पर, ध्यान रखिएगा अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या उसमें जलन होने लगती है तो इसका प्रयोग न करें।
सेब दूर करेगा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेसआमतौर पर तो हम सेब को छिलकों के साथ ही खा लेते हैं। पर, आपको छिलकों के साथ सेब अच्छा नहीं लगता या प्रिजरवेटिव और हानिकारक कैमिकल्स की वजह से आप छिलकों खाना पसंद नहीं करते तो आप उसे प्राकृतिक टोनर के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा को विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो आपकी त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से दूर रखने में मदद करते हैं।
यूं करें इस्तेमाल- सेब के छिलकों से टोनर बनाने के लिए बस आपको छिलकों को अच्छे से साफ करके पानी में उबार कर छानना भर है। ठंडा होने पर किसी स्प्रे बॉटल में भर लीजिए और इस्तेमाल कीजिए।
निखार के लिए विटामिन-सीस्किन ऑयली है, वाइटनिंग चाहते हैं या स्किन के स्ट्रक्चर में सुधार करना चाहते हैं तो उसमें आपके लिए मददगार साबित होंगे नीबू के छिलके। जिनसे आपको विटामिन-सी मिलता है साथ ही साइट्रिक एसिड भी। जो स्किन को एक्सफोलिएट करने और ऑयल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। पर, इसका प्रयोग थोड़ा सावधानी से करने की जरूरत है। सेंसटिव स्किन है तो इससे दूर रहें। यह आपकी त्वचा में जलन और धूप में आपकी संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है।

Next Story