Makeup Powder आपको भी कर देते हैं कंफ्यूज? जानें कितने तरह के होते हैं मेकअप पाउडर और किसका क्या है इस्तेमाल
मेकअप में पाउडर लगाना क्या आपको भी कन्फ्यूज कर देता है? अरे, जब सामने ट्रांसलूसेंट पाउडर, सेटिंग पाउडर, फिनिशिंग पाउडर, लूज़ पाउडर जैसे ढेरों विकल्प पड़े हों, तो कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा कि कौन-सा पाउडर किस इस्तेमाल में आना है। यही भूमिका आती है सही जानकारी की। दरअसल, इन सभी पाउडर का मेकअप में अलग-अलग इस्तेमाल होता है। इन्हें एक तरीके से मेकअप में इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी से बेस की सेटिंग करते हैं, तो कोई टेक्सचर को ब्लर करने के काम आता है। अब कौन-सा पाउडर किस काम आना है, इसकी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी। मेकअप पाउडर की ये गाइड आपको एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट जैसा मेकअप करने में मदद कर सकती है।

मेकअप में पाउडर का महत्वप्रोफेशनल मेकअप में पाउडर का खास महत्त्व होता है। इसका इस्तेमाल मेकअप को एक जगह टिकाए रखने के लिए होता है। यानी बिना पाउडर के मेकअप अपनी जगह से हट सकता है और पूरे लुक को खराब कर सकता है। लेकिन पाउडर का इस्तेमाल किस तरीके से, कितना और कैसे होना चाहिए, इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। हर पाउडर एक तरीके से इस्तेमाल नहीं होता है। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अलग-अलग स्किन टाइप और जरूरत के हिसाब से मेकअप को बेक करने, सेट करने और ब्लर करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।
मेकअप को जगह पर रखने के लिए सेटिंग पाउडरमेकअप को लंबा और टिकाऊ बनाने के लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल होता है, खास तौर पर ऑयली त्वचा में। मेकअप को एक जगह बनाए रखने और उसे हटने न देने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। अगर मेकअप लंबे समय तक चलाना है, फोन इस्तेमाल करने या चेहरे पर हाथ लगाने से मेकअप न हटे, इसके लिए सेटिंग पाउडर का सहारा लेना चाहिए। इसे ब्रश से कम मात्रा में लगाकर पूरे चेहरे पर फेर देते हैं, जिससे फाउंडेशन एक जगह सेट हो जाता है और हिलता नहीं है। वहीं, ऑयली जगहों पर, जैसे टी-ज़ोन, माथा और चिन, यहां पर थोड़ा ज्यादा मात्रा में पाउडर लेकर मेकअप को सेट किया जाता है। याद रखें, इसे ज्यादा मात्रा में लगाने से मेकअप केकी नजर आ सकता है। अगर आपके स्किन बहुत ड्राय है तो आपको मेकअप के बाद सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे मेकअप बहुत ज्यादा मैट और रूखा दिखने लगता है।
लाइटवेट मेकअप के लिए ट्रांस्लूसेंट सेटिंग पाउडरट्रांसलूसेंट पाउडर से भी मेकअप को सेट किया जा सकता है, जिससे मेकअप लंबा और टिकाऊ बना रहे। हां, इसकी खासियत ये है कि यह हल्का होता है और मेकअप को केकी नहीं बनने देता है। साथ ही, इसे आप बिना मेकअप के भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जब आपके चेहरे पर ऑयल ज्यादा आ रहा हो या आप चेहरे के टेक्सचर को थोड़ा सा ब्लर करना चाहते हैं। इसे आप ड्राइ स्किन पर भी कम मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रांसलूसेंट पाउडर बिना रंग का या हल्का टिंटेड हो सकता है जो पता नहीं चलता।
मेकअप को फिनिशिंग देने के लिए फिनिशिंग पाउडरफिनिशिंग पाउडर का इस्तेमाल सेटिंग पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर के बाद होता है। यूं कहें, इसका इस्तेमाल आप मेकअप में आखिरी वक्त पर भी कर सकते हैं, जो आपके पूरे मेकअप को पॉलिश करने या सॉफ्ट लुक देने के काम आता है। यह पाउडर बहुत ही बारीक होता है और मेकअप को एयरब्रश जैसा फिनिश देता है। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट मेकअप में इसी से कमाल दिखाते हैं। मेकअप के आखिर में इसका इस्तेमाल करने से फाउंडेशन के बाद दिखाई दे रहे पोर्स और फाइन लाइंस ब्लर हो जाते हैं।
क्विक फिक्स के लिए प्रेस्ड या कॉम्पैक्ट पाउडरआप मेकअप करके बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद कई परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे पसीना आना तथा ऑयल ज्यादा बनना। ऐसे में मेकअप के हटने की चिंता लाजिमी है। प्रेस्ड या कॉम्पैक्ट पाउडर को अपने साथ रखकर ऐसी परिस्थिति में आप इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आप टचअप कर सकें और आपका मेकअप वापस ठीक हो पाए।
एक साथ दो काम करता है पाउडर फाउंडेशनपाउडर फाउंडेशन तौर पर उन लोगों के लिए होता है, जो एक ही बार में फाउंडेशन और पाउडर वाला बेस चाहते हैं और कम समय में तैयार होना चाहते हैं। यह फाउंडेशन की तरह पिगमेंटेड पाउडर होता है, जो चेहरे को ब्लर करके आपको ऐसा लुक देता है, जैसे फाउंडेशन लगाया हो। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए सही है, जिनकी स्किन बहुत ऑयली है या जिन्हें पसीना ज्यादा आता है। हालांकि, ड्राई स्किन पर इसे लगाने से बचना चाहिए। इसे चेहरे पर रगड़ते हुए लगाने की जगह थपथपाते हुए लगाना बेहतर रहता है, ताकि पूरे चेहरे पर बराबर कवरेज मिल सके। साथ ही, इसकी मात्रा बहुत कम रखनी होती है, क्योंकि यह चेहरे को बहुत पाउडर जैसा लुक दे सकता है।
अलग अलग रंग का होता कलर करेक्टिंग पाउडरये पिंक, लाइलैक और बनाना पाउडर होते हैं, जो जरूरत के हिसाब से चेहरे पर कलर करेक्शन करते हैं। गहरे स्किन टोन पर बनाना पाउडर से मेकअप को सेट करने में मदद मिलती है और इससे चेहरा ग्रे या ऑक्सिडाइज्ड नहीं नजर आता। साथ ही इसका इस्तेमाल उन जगहों पर भी होता है जहां मेकअप काला पड़ने लगता है जैसे आंखों के नीचे या चिन के आस पास। वहीं, आंखों, होठों और चिन के आसपास की डार्कनेस को लाइलैक या पिंक कलर के कलर करेक्टिंग पाउडर से ठीक किया जा सकता है। इससे चेहरे की डलनेस दूर हो जाती है।

Next Story