कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और इसका सबसे खूबसूरत उदाहरण अभिनेत्री सुहासिनी मुले हैं। लगान और जोधा अकबर जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सुहासिनी ने 60 साल की उम्र में पहली बार शादी कर कई पुरानी सोच को चुनौती दी। क्योंकि हमारे सोसायटी में अक्सर लड़कियों की शादी के लिए एक उम्र तय कर दी जाती है। कोई 25 साल की उम्र में शादी करता है, तो कोई 30 साल में, और ज़्यादा से ज़्यादा 35 साल तक। लेकिन सुहासिनी ने उम्र के इस बंधन से ऊपर उठकर अपने लिए एक लाइफपार्टनर चुना, जो कोई मामूली बात नहीं थी। अब आप जानना चाहेंगे कि आखिरकार सुहासिनी को उनका हमसफर कैसे मिला। तो चलिए जानते हैं उनकी लव स्टोरी क्या है और उनकी ज़िंदगी से हमें क्या सीख मिलती है।
अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए सुहासिनी ने बताया कि उन्होंने काम के नए ज़रिए और अपडेट्स शेयर करने के लिए फेसबुक जॉइन किया था। तभी उनकी नज़र अपने पति अतुल की प्रोफाइल पर पड़ी, जो एक साइंटिस्ट थे। उन्हें यह बात काफ़ी दिलचस्प लगी कि एक साइंटिस्ट भी फेसबुक चलाते हैं और यहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। उन्होंने अतुल को मैसेंजर पर एलएचसी प्रोजेक्ट के बारे में पूछा, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। (फोटो साभार: Pexels)
फेसबुक पर फेक प्रोफाइल्स बनने की खबरों से सुहासिनी भी अछूती नहीं थीं। इसलिए अपनी दोस्त की सलाह पर उन्होंने अतुल के बारे में पूरी जांच-पड़ताल की। जब अतुल ने उनका नंबर मांगा, तो सुहासिनी ने मजाक में कहा, "अच्छी लड़कियां अजनबियों को अपना नंबर नहीं देतीं।" लेकिन कहते हैं ना, जब प्रेम कहानी की शुरुआत होनी होती है, तो फिर बात सिर्फ नंबर तक कहां रुकती है। (फोटो साभार: सांकेतिक तस्वीर: Pexels)