'बाप बच्चे का चीटीं बराबर काम करे तो तारीफ मिलती है, बावलों वो उसका सगा बाप है'… पुरुष ने फादर्स को दिखाया आईना

Newspoint
Newspoint
आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद उसकी परवरिश की जिम्मेदारी मां और पिता दोनों की बराबर होनी चाहिए। लेकिन कई परिवारों में आज भी बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी मां पर यह कहकर डाल दी जाती है कि यह तो मां का ही काम है, इसमें पिता क्या कर सकते हैं। लोगों की इसी सोच पर पिता और कंटेंट क्रिएटर गौरव अग्रवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पिताओं की जिम्मेदारी से जुड़ी ऐसी हकीकत सामने रखी है, जिसे सुनकर कई फादर्स सोच में पड़ जाएंगे। साथ ही उन्‍हें बहुत चुभेगी भी यह बात। आख‍िर, उन्होंने ऐसा क्‍या कहा चल‍िए जानते हैं।
Newspoint
Hero Image
कंटेंट क्रिएटर गौरव अग्रवाल का कहना है कि अगर भारतीय बाप अगर अपने बच्चे का चींटी बराबर काम भी कर रहे हैं, तो लोग उनका प्रोत्साहन बढ़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि ये कितना बढ़िया आदमी है, ये तो अपनी वाइफ की कितनी ज्यादा हेल्प करता है।
Newspoint
लेकिन बावले लोग ये भूल जाते हैं कि ये बच्चे का सगा बाप है, कोई रिश्तेदार नहीं है कि बच्चे कौन, हमको क्या, अपन खाए-पिए खिसके। जब बच्चे को लेकर दुनिया में दो लोग आए, एक मां है और एक बाप, तो फिर हर काम में सिर्फ मां को क्यों आगे कर दिया जाता है कि पहले आप-आप।
Newspoint
वहीं, भारतीय महिलाएं इतनी क्यूट हैं कि उन्हें लगता है कि अपने ही सगे बच्चे का काम कौन करता है। उन्हें लगता है कि उनका लल्ला अगर बच्चा संभाल रहा है, तो पहाड़ तोड़ रहा है, मेहनत-मजदूरी कर रहा है। वह सोचती हैं कि बच्चे को तो मां को ही रखना चाहिए। जब नौ महीने उसने रखा है, लेबर और पोस्टपार्टम उसने सहा है, तो फिर बच्चे का कौन करेगा, मां ही तो करेगी।​

​
Newspoint
गौरव ने व्यंग्यात्मक लहजे में कही इस बात के जरिए एक बेहद अहम मुद्दे की ओर ध्यान खींचा है। वह यह है कि आज भी कई परिवारों में बच्चे की जिम्मेदारी सिर्फ मां की ही मानी जाती है। इसकी वजह से कई बार महिलाएं बच्चे की देखभाल और घर की दूसरी जिम्मेदारियों के बीच मानसिक रूप से परेशान और थका हुआ महसूस करने लगती हैं। ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि बच्चे की परवरिश केवल मां की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पिता को भी इसमें बराबर की भूमिका निभानी चाहिए।