'मुझे स्कूल नहीं जाना, दोस्त बात नहीं करते क्योंकि…' बच्ची की बात सुन डॉ. ने जो कहा, हर पेरेंट को जानना चाह‍िए

Newspoint
Newspoint
आमतौर पर बच्चों को स्कूल जाना पसंद होता है। वे वहां पढ़ाई के साथ-साथ दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं और खेलकूद में भी भाग लेते हैं। लेकिन कई बार बच्चे स्कूल के नाम से ही डरने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संतोष यादव के सामने आया। उनके क्लीनिक में पहुंची एक नौ साल की बच्ची ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाना चाहती, क्योंकि उसके दोस्त उससे बात नहीं करते हैं। उसके दोस्त उससे क्यों बात नहीं कर रहे और उसकी परेशानी क्या है, यह पूरी बात उसने डॉक्टर से साझा की। यह सुनने के बाद एक्सपर्ट ने जो कहा, वह हर माता-पिता को जरूर जानना चाहिए।
Newspoint
Hero Image
पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संतोष यादव एक मामले का जिक्र करते हुए कहते हैं कि यह स्थिति किसी भी बच्चे के साथ हो सकती है, इसलिए सभी पेरेंट्स को इसे ध्यान से समझना चाहिए। वे बताते हैं- एक 9 साल की गुड़िया है, जिसने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह स्कूल नहीं जाना चाहती, क्योंकि उसे लग रहा है कि उसके मार्क्स कम आ गए हैं। उसके दो दोस्त हैं, और उन दोनों के अंक उस बच्ची से ज्यादा आए हैं, इसलिए अब वे दोनों उससे बात नहीं कर रहे हैं।
Newspoint