ब्राइड वाले शानदार ग्लो के लिए करनी होती है महीनों पहले से शुरुआत, आयुर्वेदिक ब्राइडल स्किन केयर देगा टॉप रिजल्ट

Newspoint
शादी के दिन दुल्हन के चेहरे पर होती है अलग ही दमक। अगर आप सोचते हैं कि इस दमक के पीछे केवल मेकअप का हाथ है तो आप पूरी तरह गलत हैं। शादी वाले दिन की इस दमक के पीछे का राज है महीनों पहले से किया गया स्किन केयर जो खास ब्राइड के हिसाब से होता है। अगर आने वाले समय में आपकी भी शादी की तारीख पक्की हो चली हैं, जो जुट जाइए अपने स्किन केयर पर। आयुर्वेद के कुछ तरीके आपकी इसमें मदद करेंगे ताकि आपको अपनी त्वचा को सुरक्षित तरीके से निखारने का मौका मिल सके।
Hero Image

शादी वाले दिन से से कम से कम 2-3 महीने पहले से करें आयुर्वेदिक स्किन केयर की शुरुआत। इनमें शामिल करें उबटन, तेल मसाज, फेस पैक ताकि शादी वाले दिन आपको मिले दमकती खूबसूरत त्वचा। जानें कैसे करना है यह आयुर्वेदिक स्किनकेयर और किस तरह सेट करें अपना प्री ब्राइडल रूटीन।

3 महीने पहले से क्यों शुरू करें ब्राइडल स्किन केयर ?ग्लो एक दिन में नहीं आता। आपको महीनों पहले से तैयारी शुरू करनी पड़ती है। अपनी त्वचा को समझें और फिर तय करें कि कैसा प्रीब्राइडल रूटीन रहेगा सही। अगर स्किन ड्राई है, पिंपल्स बार-बार होते है, टैनिंग है या चेहरा डल नजर आता है तो इन समस्याओं को एक दिन में दूर नहीं किया जा सकता। आपको स्किन केयर को एक लंबा समय देना होता है। इसलिए शादी से 3 महीने पहले से ही एक आसान सा प्री ब्राइडल स्किन केयर रूटीन आपकी मदद कर सकता है। इस दौरान हर हफ्ते नया प्रोडक्ट ट्राई करने या बदलने की जगह ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो आपको सूट करती हों।

Newspoint
हर सप्ताह लगाएं ये वाला ब्राइडल उबटनदुल्हन को उबटन लगाने की प्रथा तो सदियों से चली आ रही है और इसे उसके निखार से ही जोड़ा जाता है। ब्राइडल ग्लो रूटीन में आप भी इसे शामिल करें। बेसन, हल्दी, चंदन जैसी चीजों से बना उबटन हमेशा ही भारतीय घरों का हिस्सा रहा है और लोगों के लिए यह भरोसेमंद भी है। आप अपने ब्राइडल ग्लो वाले उबटन को इस तरह बनाएं :

सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच दही
  • जरूरत के अनुसार गुलाब जल
यूं बनाएं

सभी चीजों को मिलाकर बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे हल्का ही सूखने दें और फिर गीली उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करते हुए उसे हटाएं। इसके बाद चेहरा धो लें।

उबटन से स्किन को बहुत रगड़ना नहीं है। आपको बस हल्की मसाज ही देनी है, इतने भर से ही डेड स्किन हटने लगती है। इसे हर सप्ताह एक बार किया जा सकता है। अगर स्किन सेंसिटिव है तो ऐसा करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Newspoint
हाथों और पैरों को भी चमकानाचेहरे पर तो मेकअप हो जाएगा। लेकिन हाथ पैर अलग और बुझे हुए नहीं नजर आने चाहिए। इसके लिए आपके न केवल चेहरे की दमक पर ध्यान देना होगा, बल्कि हाथ पैरों की भी बेहतर देखभाल की जरूरत पड़ेगी। तो अपने प्री ब्राइडल रूटीन में बॉडी केयर को भी शामिल करें जिसमें हाथ, पैर, गर्दन, कंधे, पेट और पीठ का स्किन केयर भी हो सके।

सामग्री

  • 2 चम्मच तिल का तेल या नारियल तेल
  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच जौ का आटा
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • आधा चम्मच चंदन पाउडर
  • जरूरत के अनुसार दूध या दही
यूं करें

पहले शरीर पर तेल से मसाज करें। ऐसा करीब 5-10 मिनट तक करना है। पीठ के लिए किसी की मदद लें। इसके बाद बची हुई सारी सामग्री को मिलाकर उबटन बना लें। इसे चेहरा छोड़कर पूरे शरीर में पेस्ट की तरह लगाएं। इसके हल्का सूखने पर रगड़कर छुड़ाएं। इसके बाद शरीर को सादे पानी से धो लें।

तेल की मसाज से त्वचा सॉफ्ट हो जाती है और उबटन से डेड स्किन हट जाती है। इस प्रक्रिया को भी आप सप्ताह में एक बार करें।

लगाएं ग्लो फेस पैकशादी की तैयारियां थकान भरी होती हैं। ऐसे में चेहरा डल होने लगता है। आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप ग्लो के लिए फेस पैक लगा सकती हैं।

सामग्री

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच खीरे का रस
यूं बनाएं

सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। चेहरा साफ करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। इसके बाद मॉश्चराइजर लगाकर चेहरे को हायड्रेट करें। ग्लो वापस आ जाएगा।

यह पैक चेहरे में ताजगी ले आता है। अगर स्किन ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी को पैक में शामिल न करें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के ऑयल को सोख लेती है। और आपको चेहरे में और भी ज्यादा खिंचाव महसूस हो सकता है।

आयुर्वेदिक स्किन केयर में चंदन, वेटिवर, मुलेठी और गुलाब जैसे इंग्रीडिएंट्स से बने पैक को ग्लो रूटीन में इस्तेमाल किया जाता है।

रात में चेहरे पर करें मसाजफेस मसाज आपके प्रीब्राइडल रूटीन का जरूरी हिस्सा है। इसे नजरअंदाज न करें। रात को चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर 3-4 बूंद फेस ऑयल लगाएं या अपनी स्किन टाइप के हिसाब से आप जो मॉश्चराइजर इस्तेमाल करती हैं उसे लगाएं। इसे उंगलियों को गोल घुमाते हुए मसाज करें।

ये स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं :

  • ठुड्डी से कानों की तरफ हल्के स्ट्रोक दें।
  • गालों को अंदर से बाहर की तरफ मसाज करें।
  • माथे पर बीच से दोनों तरफ हल्के हाथ से मसाज करें।
  • आंखों के आसपास सिर्फ रिंग फिंगर से बहुत हल्का दबाव दें।
  • गर्दन पर नीचे से ऊपर की तरफ हल्की मसाज करें।
मसाज से आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे चेहरे की त्वचा को बेहतर पोषण मिलता है, उसे रिपेयर होने में मदद मिलती है और ग्लो आता है। रात में ऐसा करना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि रात में चेहरा रिलैक्स हो जाता है और त्वचा को खुद को बेहतर करने का अच्छा मौका मिलता है। यह प्रक्रिया आप सप्ताह में 3-4 बार कर सकती हैं।

Newspoint
टैनिंग हटाने के लिए घर पर बनाएं फेस पैकशादी की तैयारियाें में बार बार घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में टैनिंग होना तो लाजमी है। संभव है कि धूल और बाहर की गंदगी से चेहरे पर मुंहासे भी आने लगें। ऐसे में इनसे निपटने और चेहरे को ईवन टोन देने के लिए आपके काम आएगा फेस पैक। जानें इसे कैसे बनाना है :

सामग्री

  • 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी
  • 1 चम्मच मसूर दाल पाउडर
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • गुलाब जल की कुछ बूंदें या कच्चा दूध
  • 2-3 बूंद कुमकुमादि तैलम
यूं लगाएं

सभी चीजों को मिलाकर चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

शादी के दिन ग्लो पाने के लिए किसी एक उबटन, तेल या फेशियल पर निर्भर रहने के बजाय तीन महीने पहले से छोटी-छोटी आदतें शुरू करें। संतुलित डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, सनस्क्रीन लगाएं, स्किन को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें, नींद पूरी करें और स्ट्रेस कम करने की कोशिश करें। और सबसे जरूरी बात यह है कि अपनी स्किन को आखिरी समय में बदलने की कोशिश न करें। ब्राइडल ग्लो का असली राज यही है कि शादी वाले दिन से पहले आपकी स्किन को परेशान नहीं, बल्कि धीरे-धीरे तैयार किया जाए।