दोस्तों के साथ खूब हंसता-खेलता है बच्चा, लेकिन घर आते ही क्‍यों उतर जाता है चेहरा? डॉक्टर ने बताई वजह

Newspoint
Newspoint
आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि बच्चे दोस्तों के साथ तो खूब हंसते-खेलते हैं, लेकिन कई बार घर आते ही उनका मूड बदल जाता है। वे चिढ़े-चिढ़े रहने लगते हैं या पेरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं। यहां तक कि ढंग से बात तक नहीं करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को समझ नहीं आता कि आखिर घर आते ही बच्चे का व्यवहार क्यों बदल जाता है। इस बारे में सीनियर साइकेट्रिस्ट डॉक्टर सुनील मित्तल ने जानकारी दी है। उन्होंने विस्तार से समझाया है कि बच्चे के इस व्यवहार के पीछे की क्या वजह हो सकती है।
Newspoint
Hero Image
डॉक्टर सुनील मित्तल कहते हैं कि अक्सर पेरेंट्स उनसे आकर कहते हैं कि घर में ही उनका बच्चा उनसे कुछ चिढ़ा-चिढ़ा रहता है, जबकि बाहर दोस्तों के साथ वह एकदम खुश रहता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। Image- Magnific
Newspoint
दरअसल, जब बच्चे को घर में लगातार नैगिंग मिले, जैसे- यहां क्यों बैठे हो, वहां क्यों बैठे हो, अब ये कर लो और अब वो कर लो, या फिर उससे अनरियलिस्टिक एक्सपेक्टेशन रखी जाएं, या घर का माहौल इमोशनली अनसेफ हो, तो बच्चा बाहर ही रहना चाहेगा।
Newspoint
डॉक्टर म‍ित्‍तल आगे कहते हैं कि पेरेंट्स यह समझने की कोशिश करें कि कारण कुछ भी हो, लेकिन लगातार इस तरह की डीलिंग से बच्चा इमोशनल एग्जॉर्शन महसूस कर सकता है। ऐसे में अगर बच्चा पेरेंट्स से दूरी बना ले, तो वह क्रूर नहीं होता है, बल्कि अपनी इमोशनल वेलबीइंग के लिए एक बाउंड्री बना रहा होता है।​

Newspoint
ऐसे स्‍थ‍ित‍ि में हम दोस्तों और अनजान लोगों को तो आसानी से माफ कर देते हैं, लेकिन जब पेरेंट्स की बात आती है, तो सीना टाइट हो जाता है, पेशेंस लूज हो जाता है और इमोशंस ओवरफ्लो करने लगते हैं। क्योंकि फैमिली के साथ सिर्फ यह मायने नहीं रखता कि आज आपने क्या कहा, बल्कि पहले जो कुछ कहा गया है, उसका असर भी साथ रहता है।