भारत में सबसे ज्यादा खुशबू देने वाले फूल कौन से हैं? माली ने बताई सफेद फूल की खासियत, गमले में उगाना है आसान

Newspoint
Newspoint
घर की बालकनी या बगीचे में अगर खुशबूदार पौधों की बात हो, तो सफेद और चमकीले 'रजनीगंधा' के फूलों का कोई मुकाबला नहीं है। इसकी भीनी-भीनी मखमली महक न सिर्फ वातावरण को खुशनुमा बनाती है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इतने आलीशान और रॉयल फूल की देखभाल करना बहुत मुश्किल होगा, जबकि ऐसा नहीं है।


गार्डनिंग एक्सपर्ट का कहना है कि रजनीगंधा को गमले में लगाना और इसकी देखभाल करना बेहद आसान है। इसे किसी महंगे बीज से नहीं, बल्कि प्याज जैसे छोटे बल्ब से आसानी से उगाया जा सकता है। अगर आप भी सही मिट्टी, सही धूप और पानी का सही तरीका जान लें, तो यह खूबसूरत सफेद फूल आपके पूरे घर और पूजा घर को अपनी जादुई खुशबू से सरोबार कर देगा।
Newspoint
Hero Image
रजनीगंधा को इसके बेहद तेज और मनमोहक एसेंस के लिए जाना जाता है। इसके सफेद, लंबे और गुच्छेदार फूल न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, बल्कि इनकी खुशबू तनाव को कम करने और मूड को फ्रेश करने का काम करती है। गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक यह फूल में सबसे ज्यादा खुशबू देने वाले फूलों में से एक है।
Newspoint
कई फूलों को उगाने के लिए महंगे बीजों या खास कटिंग की जरूरत होती है, लेकिन रजनीगंधा के साथ ऐसा नहीं है। इसे आप प्याज की तरह दिखने वाले 'बल्ब' से बहुत आसानी से उगा सकते हैं। नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर से इसके अच्छे साइज के बल्ब खरीद लाएं। एक 10 से 12 इंच के गमले में आप 2 से 3 बल्ब लगा सकते हैं। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि बल्ब का नुकीला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे।
Newspoint