छात्र आंदोलन पर पोस्ट कर बुरी फंसीं एक्ट्रेस Pearle Maaney, घटे 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स, क्या लिखा ऐसा?
मलयालम फिल्म एक्ट्रेस पर्ले मानी ने हाल ही छात्रों के आंदोलन को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। बवाल भी ऐसा कि पर्ले मानी के इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब और फेसबुक पर फॉलोअर्स घट गए हैं। पर्ले मानी ने कुछ इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की थीं, जिनके कारण उनकी खूब आलोचना हुई। इसके बाद पर्ले मानी ने कमेंट्स भी डिसेबल कर दिए। दो दिनों में ही पर्ले मानी के सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स घट गए। और ये फॉलोअर्स लगातार घटते जा रहे हैं। आखिर पर्ले मानी ने ऐसा क्या लिखा, जिसका खामियाजा उन्हें इस तरह भुगतना पड़ा?

Next Story