'पापा मम्मी को पीटते थे, इसलिए मेरा उन पर हाथ उठ गया', बेटे की आपबीती सुन आचार्य प्रशांत ने कही दिल छू लेने वाली बात

Newspoint
Newspoint
माता-पिता के बीच होने वाले झगड़े सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनका असर बच्चों के मन पर भी गहराई से पड़ता है। कई बार बचपन में देखे गए ऐसे अनुभव बच्चों के व्यवहार और सोच को प्रभावित कर देते हैं और वे ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका पछतावा बाद में उन्हें लंबे समय तक होता है। ऐसा ही एक मामला आचार्य प्रशांत के सामने आया, जहां एक बेटे ने अपनी पीड़ा साझा की। उसने बताया कि बचपन से माता-पिता के झगड़े देख रहे हैं। पिता को मां के साथ मारपीट करते देखने के कारण एक दिन गुस्से में उसने भी अपने पिता पर हाथ उठा दिया। अब वह गहरी ग्लानि महसूस कर रहा है और समझ नहीं पा रहा कि इस स्थिति से कैसे बाहर निकले। शख्‍स की पूरी बात सुनने के बाद आचार्य प्रशांत ने एक द‍िल छू लेने वाली बात कही, जिसने उस शख्‍स का मन हल्का कर दिया।
Newspoint
Hero Image
मशहूर लेखक आचार्य प्रशांत से एक व्यक्ति ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि उसकी उम्र 49 साल है, जबकि उसके पिता 75 और मां करीब 70 साल की हैं। उसने बताया कि बचपन से वह अपने माता-पिता को लड़ते-झगड़ते देखता आया है। उसके पिता उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। एक दिन गुस्से में उसका भी अपने पिता पर हाथ उठ गया। उस व्यक्ति ने कहा कि इस घटना के बाद से वह गहरी ग्लानि में है। पिछले एक हफ्ते से वह न तो अपने पिता से ढंग से बात कर पा रहा है और न ही अपनी मां से।
Newspoint