दलदलाते और उमस भरे मौसम में किचन के अंदर कॉकरोच का आतंक बहुत तेजी से बढ़ता है। अक्सर सिंक के नीचे, गैस स्टोव के पास या बर्तनों की अलमारी में बिन बुलाए मेहमान डेरा जमा लेते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त कीटनाशक स्प्रे कॉकरोच को कुछ समय के लिए तो दूर रखते हैं, लेकिन सेहत और किचन में रखे खाने-पीने के सामान के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।
अगर आप भी कॉकरोच की समस्या से परेशान हैं और बिना किसी केमिकल के इन्हें हमेशा के लिए अपने घर से बाहर करना चाहते हैं, तो कटेंट क्रिएटर कृष्णा गुप्ता की 100% गारंटीड होम रेमेडी आपके बहुत काम आएगी। कृष्णा गुप्ता का दावा है कि इस साधारण देसी नुस्खे को अपनाने के बाद उनके किचन में एक भी कॉकरोच नहीं बचा है। तो इसे आप भी आजमाकर देख सकते हैं।
इस असरदार नुस्खे को तैयार करने के लिए बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी। चीनी, गेहूं का आटा और बोरिक एसिड पाउडर। यह तीनों सामग्रियां आपको अपने किचन और नजदीकी मेडिकल स्टोर पर बहुत आसानी से मिल जाएंगी। इस उपाय की सबसे मुख्य बात है कि आपको इन तीनों चीजों को बिल्कुल एक समान मात्रा में लेना है।
एक प्लास्टिक या कांच का बर्तन लें। अब इसमें एक-एक चम्मच चीनी, गेहूं का आटा और बोरिक एसिड पाउडर डालें। तीनों को चम्मच की मदद से सूखा ही अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें बिल्कुल थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और इसे आटे की तरह गूंथकर एक सख्त डो तैयार कर लें। पानी एक बार में ज्यादा न डालें, वरना मिश्रण गीला और बेकार हो सकता है।