सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी की फोटोज छाई हुई हैं। जिसके लिए न तो उन्होंने ग्रैंड वेन्यू सिलेक्ट किया और न ही ग्रैंड आउटफिट्स, लाल साड़ी पहनकर आकांक्षा डायरेक्टर शरण शर्मा की दुल्हन बनीं और अपने क्लासी, एलिगेंट लुक से दिल जीत लिया। जिससे मिनिमल वेडिंग करने वाली ब्राइड्स भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
घर की ही प्री- वेडिंग फंक्शन के बाद हुई आकांक्षा की शादी में बॉलीवुड के भी तमाम सितारे पहुंचे। जिन्होंने अपने स्टाइल और डांस से समां बांध दिया। हालांकि, जब वेडिंग डे पर दुल्हनिया सामने आईं, तो नजरें उन पर ही ठहर गईं। आकांक्षा ने हर एक एलिमेंट को बड़ी- ही खूबसूरती से स्टाइल किया और बेहद सुंदर दुल्हन बनीं। तभी तो उनकी खूब तारीफ हो रही है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @akansharanjan)
आकांक्षा का ब्राइडल लुक रॉयल एलिगेंस का शानदार उदाहरण है, जबकि शरण का आइवरी ट्रेडिशनल आउटफिट उनके लुक को बेहद क्लासी और एलिगेंट बना रहा है। जिस पर सुनहरे थ्रेड वर्क से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी हो रखी है, जो कुर्ते के साथ पहनी हाफ जैकेट को सुंदर दिखा रही है। वहीं, मैचिंग पजामा और लोफर डाल उन्होंने अपना लुक पूरा किया। जहां दोनों का कलर कॉम्बिनेशन एक- दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है, जिससे उनका वेडिंग स्टाइल और भी अट्रैक्टिव लगा।
आकांक्षा ने गहरे लाल रंग की ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन जरी और हैवी एम्ब्रॉयडरी का बारीक काम किया गया है। चौड़े गोल्ड बॉर्डर वाली यह साड़ी क्लासिक ब्राइडल चार्म को निखारती है। जिस पर रेड प्रिंटेड फ्लोरल डिटेल दी गई है, जो लुक में एलिगेंस लाती है और चौड़ा बॉर्डर इसकी रिचनेस को बढ़ाता है। जिसे ओपन पल्लू के साथ ड्रेप करके उन्होंने अपने लुक को सुंदर बना दिया।
ब्राइडल लुक में रॉयल चार्म लाने के लिए आकांक्षा ने हैवी एम्बेलिश्ड गोल्डन ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज पर सेक्विन, स्टोन और इंटीक्रेट एम्ब्रॉयडरी का काम इसे बेहद रिच लुक दे रहा है। जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स के साथ बॉर्डर पर लगे टैसल शानदार लगे। इसका हाफ- स्लीव डिजाइन और फिटेड सिल्हूट साड़ी के साथ बेहतरीन तालमेल बनाता है, जिससे ब्राइडल साड़ी लुक और भी स्टनिंग नजर आता है।
जहां आजकल ब्राइड्स के लुक में वेल एक खास एलिमेंट बन चुकी है, वहां आकांक्षा ने अपने ब्राइडल लुक को बिना किसी एक्स्ट्रा वेल के स्टाइल किया। उन्होंने साड़ी के पल्लू को बेहद ग्रेसफुली ड्रैप करके दूसरी साइड में मैचिंग रेड कलर का दुपट्टा लिया। उसे प्लीट्स में करके उन्होंने अपने हाथ पर पिनअप कर लिया, जो साड़ी के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहा है। इस तरह का स्टाइल उन ब्राइड्स के लिए शानदार इंस्पिरेशन है, जो ट्रेडिशनल लुक में बिना अतिरिक्त लेयर्स के एलिगेंट दिखना चाहती हैं।