'पति से प्यार कम नहीं हुआ, लेकिन हर टच के आगे उम्मीद न हो', नई मां ने बताया वो अनुभव जिससे न्यू मॉम्स करेंगी रिलेट

Newspoint
Newspoint
बच्चे के जन्म के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। दिन-रात बच्चे की देखभाल में लगे रहने के कारण कपल को कई बार साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिल पाता। वहीं, जो थोड़ा समय मिलता भी है, उसे लेकर नई मां की उम्मीदें कुछ अलग हो सकती हैं। ऐसी ही एक ख्वाहिश के बारे में एक नई मां ने बताया है, जिसे सुनकर कई न्यू मॉम्स खुद को रिलेट कर पाएंगी। इस मां ने कहा कि पति से प्यार कम नहीं हुआ है, लेकिन वह हर टच के पीछे किसी तरह की उम्मीद नहीं चाहतीं। उन्होंने इसके अलावा भी कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्हें सुनकर कई मदर्स कह सकती हैं कि वाकई, पोस्टपार्टम पीरियड में वह भी अपने पति से यही उम्मीद करती हैं। आख‍िर क्‍या कहा उन्‍होंने, आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से।
Newspoint
Hero Image
शिवी नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहती हैं कि बेबी होने के बाद उन्होंने एक चीज नोटिस की है और वह यह है कि उनके और पति के बीच अब इंटीमेसी का मतलब बदल चुका है। पहले उन्हें पति का टच क्लोजनस फील कराता था, लेकिन अब बच्चा होने के बाद जब वह पूरे समय उनसे चिपका रहता है- कभी गोद में फीडिंग के लिए तो कभी सोने के लिए तो लगातार टच महसूस होता रहता है।
Newspoint
वह आगे समझाती हैं कि पत्नी को हमेशा फिजिकल इंटीमेसी की जरूरत नहीं होती, बल्कि कभी-कभी इमोशनल सेफ्टी की भी जरूरत होती है। उसका हाथ पकड़ लें, उसे गले लगा लें और सबसे बड़ी बात, उस टच के पीछे कोई उम्मीद न हो। क्योंकि अगर हर टच के आगे कुछ होने की उम्मीद हो, तो शायद हम उसी टच से दूर भागने लगते हैं। यही वह वक्त होता है, जब कपल को थोड़ी समझदारी की जरूरत होती है।
Newspoint
इसलिए दिन के आखिर में उन्हें लगता है कि अब उन्हें कोई न छुए और थोड़ा पर्सनल स्पेस चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि वह अब अपने पति से प्यार नहीं करतीं या उनके लिए कुछ महसूस नहीं करतीं, लेकिन बच्चा होने के बाद माइंड और बॉडी थोड़ा पर्सनल स्पेस मांगते हैं।​

Newspoint
ध्‍यान रखें क‍ि धीरे-धीरे चीजें नॉर्मल हो जाएंगी और रिश्ते में इंटीमेसी भी वापस आ जाएगी। लेकिन पोस्टपार्टम में बॉडी में बदलाव, मदरहुड और हार्मोनल चेंजेस के बाद अपनी बॉडी को फिर से समझना मॉम्स के लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि पतियों को पत्नियों को थोड़ा समय देना चाहिए। उन्हें कंफर्टेबल फील कराने के लिए क्या किया जा सकता है, यह पूछना चाहिए।