'मेरी मां ही मेरा रब हैं', मां के लिए सनी देओल का पोस्ट देख गदगद हुए लोग, आ रहा 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर

Newspoint
इस साल की सबसे सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल 'बंटवारा 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के लीड हीरो सनी देओल इस वक्त अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।

सनी देओल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। बता दें कि इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के दमदार पोस्टर्स और अब तक आए दो शानदार टीजर इसकी इमोशनल कहानी की झलक दिखा चुके हैं। भारत के बंटवारे जैसे दर्दनाक दौर पर बनी यह फिल्म प्यार, त्याग और हिम्मत की एक दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आ रही है।
Hero Image